CWG 2022: कॉमनवेल्थ में कोरोना ड्रामा, कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड जीत लिया। भारतीय महिला टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेले गए मैच में भारत 9 रनों से हार गया। टीम इंडिया ने लड़ाई लड़ी लेकिन अंत में जीत ऑस्ट्रेलिया की हुई। इस मैच से पहले कोरोना ड्रामा हुआ।
टॉस पहले ड्रामा
गोल्ड मेडल मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ताहिला मैक्ग्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। बावजूद इसके उन्हें मैच में खेलने दिया गया। टॉस पहले चले ड्रामे के चलते टॉस 12 मिनट देरी से हुई। ताहिला मैक्ग्रा मैच से पहले मास्क पहने हुए दिखीं। मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान वे टीम के साथ मौजूद नहीं थीं। उन्हें मास्क पहने स्टैंड में अकेले बैठे देखा गया। जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने उतरी तो वह बिना मास्क पहले 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं।
ताहिला मैक्ग्रा मात्र दो रन बनाकर आउट हो गईं। ऑस्ट्रेलिया द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के बाद शुरू में जश्न के माहौल से बाहर रहने के बाद मैक्ग्रा शामिल हुईं और साथी खिलाड़ियों से गले लगीं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दिया बयान
ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में कहा गया है, “सीजीए क्लिनिकल स्टाफ ने कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन आरएसीईजी टीम और मैच अधिकारियों से सलाह ली गई, जिसके बाद मैक्ग्रा फाइनल में खेलने उतरीं। राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘मैक्ग्रा में रविवार को कोविड के हल्के लक्षणों के बारे में टीम प्रबंधन को सूचित किया और बाद में वह पॉजिटिव पाई गईं।
प्रोटोकॉल का नाटक कर रही थी ऑस्ट्रेलियन टीम
मैच से पहले कोरोना प्रोटोकॉल का नाटक कर रहीं मैक्ग्रा जब बल्लेबाजी करने उतरीं तो मास्क गायब था। मैदान पर बैटिंग पार्टनर बेथ मूनी से बात भी कर रही थी। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 9 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने 61, कप्तान मेग लैनिंग ने 36 और एश्ले गार्डनर ने 25 रन की पारी खेली, वहीं रेचेल हेंस ने 18 रन बनाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: