Kieron Pollard: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कायरन पोलार्ड ने एक अनोखा और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह टी 20 में 600 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेट बन गए हैं। पोलार्ड ने पिछले दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह दुनियाभर की टी20 लीग में अभी भी खेल रहे हैं।
फिलहाल इंग्लैंड में चल रहे द हंड्रेड (The Hundred) में वे लंदन स्पिरिट टीम का हिस्सा हैं। सोमवार रात खेले गए एक मैच में उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन की पारी खेली। यह मैच उनकी टीम ने जीता भी। पोलार्ड सोमवार रात अपना 600 वां टी20 मैच खेलने उतरे थे।
मैच का पूरा हाल
द हंड्रेड टूर्नामेंट के एक मैच में लंदन स्पिरिट ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 160 रन बनाए। इस पारी में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कायरन पोलार्ड ने आतिशी पारी खेली। वे 11 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। एक चौका और 4 छक्का जड़े। जवाब में मैनचेस्टर ओरिजिनलस की टीम 108 रन बनाकर आउट हो गई।
दूसरे नंबर पर हैं ड्वेन ब्रावो
टी20 में सबसे अधिक मैच खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की बात करें दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज ड्वेन ब्रावो हैं। उन्होंने 543 मैच खेले हैं। इसके अलावा अन्य कोई भी प्लेयर इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है।
कायरन पोलार्ड का टी 20 करियर
कायरन पोलार्ड ने अब तक 600 टी 20 मुकाबले खेले हैं। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। टी20 में उनका शानदार रिकॉर्ड है। 600 मैच की 533 पारियों में पोलार्ड ने 31 की औसत से 11723 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 56 अर्धशतक जड़े।।
309 विकेट भी लिए हैं
टी 20 फॉर्मेट में कायरन पोलार्ड का स्ट्राइक रेट 151 का है। वे 780 से अधिक छक्के भी जड़ चुके हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए 25 की औसत से 309 विकेट भी लिए हैं। 15 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines