CWG 2022: बर्मिंघम में 22 गोल्ड के साथ भारत ने जीते कुल 61 पदक, जानें अगले कॉमनवेल्थ गेम्स कहां होंगे?
Edited By Bhoopendra Rai

CWG 2022
Edited By Bhoopendra Rai

CWG 2022
CWG 2022: बर्मिंघम में खेले गए 22वें कॉमवेल्थ गेम्स में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 61 मेडल अपने नाम किए हैं। 61 पदक जीतने के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जलवा रहा. टीम ने सर्वाधिक 178 पदक अपने नाम किए।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के समापन समारोह के दौरान इसका 23वां सीजन कहां खेला जाएगा, इसका भी निर्णय हो चुका है। बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में समापन समारोह के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा विक्टोरिया के गवर्नर को सौंपा गया है। यानी कॉमनवेल्थ गेम्स का 23वां सीजन अब 2026 में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई में विक्टोरिया में खेला जाएगा।
Heartiest Congratulations to #TeamIndia for finishing 4th at the #CWG2022 with 22 Gold, 16 Silver and 23 Bronze.
One of the highlights of CWG 2022 is that it marks the emergence of India in the arena of Track and Field events. pic.twitter.com/pRd7gls4oC
— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 9, 2022
ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के 23वें सीजन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। बताया जा रहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन विक्टोरिया के प्रमुख शहरों बल्लारेट, जिलॉन्ग, बेंडिगो और गिप्सलैंड में किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: