हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एक दशक बाद केन्या करेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी, इस टीम के खिलाफ होंगे मुकाबले

विज्ञापन

नई दिल्ली: किसी समय में केन्या की क्रिकेट टीम की दुनियाभर में चर्चा रहती थी, लेकिन धीरे-धीरे केन्याई टीम क्रिकेट टूर्नामेंट्स से बाहर होती चली गई। लगभग दस साल हो गए हैं जब केन्या के लोगों को अपनी क्रिकेट टीम को घर पर एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए देखने का मौका मिला है। हालांकि गुरुवार 25 अगस्त से यह तस्वीर बदल जाएगी। करीब दो सप्ताह तक केन्या की टीम नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की मेजबानी करेगी और उसके खिलाफ खेलेगी।

अभी पढ़ें – जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, ऐसा शतक लगाने वाले पहले गेंदबाज बने

हम नेपाल की मेजबानी करने के लिए उत्साहित
द्विपक्षीय सीरीज में दोनों देश पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। 25 से 30 अगस्त तक दोनों टीमें पांच टी20 मैच खेलेंगी। फिर 2 से 5 सितंबर तक टीमें तीन वनडे खेलेंगी। सभी मैच नैरोबी जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में होंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए क्रिकेट केन्या के अध्यक्ष मनोज पटेल ने बताया कि कैसे टीम और साथ ही महासंघ मैच को लेकर उत्साहित थे। उन्होंने कहा, “हम नेपाल की मेजबानी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और हमारे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए ‘क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल’ को धन्यवाद देना चाहते हैं।

यह टूर्नामेंट दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा।” उन्होंने आगे कहा, मैं केन्या में सभी को इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने और इसे एक बड़ी सफलता बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं। नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने ने दोनों टीमों के प्रशंसकों से अपील की। उन्होंने कहा, हम आपको आने और खेल देखने के लिए आमंत्रित करना पसंद करेंगे। अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन करें और खेल का आनंद लें। आपको बड़ी संख्या में देखना अच्छा लगता है।

केन्या की टीम: एलेक्स ओबांडा, सुकदीप सिघ, इरफान करीम (विकेटकीपर), राकेप पटेल, कोलिन्स ओबुया, सची बुधिया, नेल्सन ओडिआम्बो, इमैनुएल बूंदी, यूजेन ओचिएंग, व्रज पटेल, एलिजा ओटिनो, शेम नोगोचे (कप्तान), लुकास ओलुओच, नेहेमिया ओडिआम्बो

नेपाल की टीमः संदीप लामिछाने (कप्तान), रोहित पौडेल (उपकप्तान), आसिफ शेख (विकरकीपर), आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, देव खनाल, आदिल आलम, करण केसी, ज्ञानेंद्र मल्ला, सोमपाल कामी, बसीर अहमद, अर्जुन सऊद (विकेट कीपर), पवन सर्राफ, शहाब आलम, किशोर महतो, विवेक यादव रिजर्व: जितेंद्र मुखिया, भीम शर्की, प्रतिश जीसी, हरि शंकर शाह।

अभी पढ़ें – Ajinkya Rahane: फिर मैदान पर जलवा दिखाएंगे अजिंक्य रहाणे, इस बड़े टूर्नामेंट के लिए बने कप्तान

T20 सीरीज:
गुरुवार, 25 अगस्त, 2022 – पहला टी20 मैच – नेपाल बनाम केन्या

शुक्रवार, 26 अगस्त, 2022 – दूसरा टी20 मैच – नेपाल बनाम केन्या

रविवार, 28 अगस्त, 2022 – तीसरा टी20 मैच – नेपाल बनाम केन्या

सोमवार, 29 अगस्त, 2022 – चौथा टी20 मैच – नेपाल बनाम केन्या

मंगलवार, 30 अगस्त, 2022 – 5वां टी20 मैच – नेपाल बनाम केन्या

ODI श्रृंखला:
शुक्रवार, 2 सितंबर, 2022 – पहला एक दिवसीय – नेपाल बनाम केन्या

शनिवार, 3 सितंबर, 2022 – दूसरा एक दिवसीय – नेपाल बनाम केन्या

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें