विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में सोमवार को महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के बीच क्वार्टर फाइनल खेला गया। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने तहलका मचा दिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रचते हुए मात्र 159 गेंदों पर 220 रन बनाए। इस बीच जब सारे गेंदबाज पीट रहे थे, तब यूपी के एक गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। कार्तिक त्यागी ने अपनी गति और स्विंग से तीन बल्लेबाजों को चौंकाया। कार्तिक त्यागी ने तीन विकेट लिए।
और पढ़िए – पाकिस्तान पहुंचते ही इंग्लैंड के लिए आई बुरी खबर, बेन स्टोक्स की बढ़ेगी परेशानी
कार्तिक त्यागी ने किया प्रभावित
कार्तिक त्यागी ने 10 ओवरों में 66 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने एसएस बचावी, बावन और दिव्यांग हिंगानेकर को आउट किया। कार्तिक त्यागी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। कार्तिक का संबंध उत्तर प्रदेश से है। मेरठ के नजदीक हापुड़ के छोटे से गांव धनौरा में पिता योगेंद्र किसानी करते हैं। वह 2019 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेल चुके हैं।
इसके पहले उत्तर प्रदेश के खिलाफ इस मैच में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 330 का स्कोर बनाया और पांच विकेट खो दिए।
महाराष्ट्र को इस स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की 220 रनों की पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गायकवाड़ ने इस पारी में 10 चौके और 16 छक्के लगाए। उन्होंने पारी की शुरुआत बेहद धीमी की थी। गायकवाड़ ने 71 गेंदे खेलने के बाद अर्धशतक जड़ा जिसके बाद शतक जड़ने तक वे 109 गेंदे खेल चुके थे। वहीं इसके बाद 150रन बनाने तक वे 138 गेंदे खेल चुके थे। इसके बाद उन्होंने अचानक रफ्तार पकड़ी और अगली 15 गेंदों पर 70 रन जड़ दिए।
एक ओवर में ऐसे बनाए 43 रन
महाराष्ट्र के इनिंग के 49वें ओवर में यूपी की तरफ से शिवा सिंह बॉलिंग करने आए। गायकवाड़ ने 49वें ओवर में उन्होंने पहले 5 गेंदों पर छक्का लगाया और पांचवी बॉल नो बॉल थी जिस पर एक और गेंद मिली और उस पर भी उन्होंने लंबा छक्का जड़ दिया। ओवर की लीगल 6ठी गेंद और वैसे सातवीं गेंद पर भी सिक्स लगाकर उन्होंने एक ओवर में कुल 43 रन बना डाला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines