हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup से बाहर नहीं हुए हैं जसप्रीत बुमराह: सौरव गांगुली

विज्ञापन
sourav ganguly jasprit bumrah

नई दिल्ली: बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने टी 20 विश्व कप के लिए जसप्रीत बुमराह को बाहर करने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बुमराह पीठ की चोट के चलते टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।
गांगुली ने कहा कि अभी कुछ भी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

अभी पढ़ें – Women’s Asia Cup 2022: पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय टीम, यहां देख सकेंगे लाइव

गांगुली ने रेवस्पोर्ट्ज के हवाले से कहा, विश्व कप में अभी काफी समय बाकी है। उचित समय से पहले ऐसा नहीं कहना चाहिए। इससे पहले तिरुवनंतपुरम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले T20I से पहले BCCI ने बुमराह को मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत के बाद बुधवार के मैच से बाहर कर दिया था। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में लिया गया है।

विज्ञापन

मेडिकल टीम लेगी फैसला 

इनसाइडस्पोर्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मेडिकल टीम बुमराह की टी 20 विश्व कप के लिए उपलब्धता पर फैसला करेगी। जैसे ही उन्होंने पीठ दर्द की शिकायत की, उन्हें अभ्यास से हटा दिया गया। मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। पीठ की चोटें मुश्किल हैं, लेकिन वह फिलहाल वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं।

अभी पढ़ें – IPL 2023: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेट कमिंस ने किया दावा, आईपीएल में इस खिलाड़ी की रहेगी भारी डिमांड

विज्ञापन

बुमराह इस साल जुलाई से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर थे, पीठ की चोट के कारण संयुक्त अरब अमीरात में टी 20 एशिया कप से चूक गए थे। इसके बाद उन्हें घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20I श्रृंखला के लिए फिट घोषित किया गया। हालांकि उन्होंने मोहाली में पहला मैच नहीं खेला, लेकिन नागपुर और हैदराबाद के मैचों में भाग लिया।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola