नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में ईशान किशन के तबाही मचा दी। ईशान ने शानदार डबल सेंचुरी ठोक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने 131 गेंदों में 24 चौके-10 छक्के ठोक 210 रन कूट डाले। हालांकि इतनी बेहतरीन पारी खेलने के बाद भी ईशान किशन खुश नहीं दिखे। किशन को मलाल है कि वो अगर कुछ देर और रुकते तो 300 रन बना सकते थे।
‘मैं 300 रन बना सकता था’
मैच के बाद वायरल हो रहे वीडियो में ईशान किशन ने कहा कि मैं 15 ओवर पहले आउट हो गया। कुछ देर और खेलता तो तीहरा शतक लगा सकता था। इंटरव्यू में एंकर के एक सवाल के जवाब में ईशान किशन ने कहा कि यह विकेट बैटिंग के लिए काफी शानदार था। मेरा पहले से इरादा था कि बॉल मेरे एरिया में आएगी तो मैं मारूंगा। बता दें कि ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय और कुल विश्व कप के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं।
और पढ़िए – IND W vs AUS W: पंजे मोड़े- धूल हटाई, सुपर ओवर में रिचा घोष ने ठोक डाला करारा छक्का, देखें वीडियो
‘विराट भाई ने दिया साथ’
इंटरव्यू में एंकर ने कहा कि आपका नाम सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और रोहित शर्मा जैसे लीजेंड्स की लिस्ट में जुड़ गया है। इस बारे में ईशान ने कहा कि इन लीजेंड्स के साथ मेरा नाम सुनकर मैं खुद को काफी सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। लेकिन सच कहूं तो मुझे अब भी यही लगता है कि मैं 300 रन भी बना सकता था, क्योंकि जब मैं आउट हुआ तब 15 ओवर बाकी थे। किशन ने आगे कहा कि विराट भाई के साथ खेलने में काफी मजा आया। वो हमेशा मुझे मैच सिचुएशन के बारे में बता रहे थे।
ईशान किशन ने कहा कि मैं विराट भाई से कह रहा था कि जब मैं 200 के करीब आउं तो मुझे बता देना, नहीं तो मैं छक्के के लिए जाऊंगा। बता दें कि विराट कोहली ने भी इस मैच में अपने वनडे करियर को 44वां शतक जड़ा। कोहली ने 91 गेंदों में 113 रन की शानदार पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines