IND W vs AUS W: सुपर ओवर में स्मृति मंधाना का डबल धमाका, बल्ले का मुंह खोल ठोक डाला करारा छक्का, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

IND W vs AUS W Super Over Smriti Mandhana
Edited By Pushpendra Sharma

IND W vs AUS W Super Over Smriti Mandhana
नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। इसकी अनिश्चितता ही इस खेल का रोमांच है। रोमांच का ये नजारा भारत-ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच रविवार को हुए मुकाबले में देखने को मिला। इस शानदार मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने अपने टी 20 क्रिकेट के इतिहास में अपना पहला सुपर ओवर खेला जिसमें उसने 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच की हीरो स्मृति मंधाना रहीं। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का वो नजारा पेश किया कि क्रिकेट के गलियारे दंग रह गए।
मंधाना ने भारत के लिए डबल परफॉर्मेंस दी। उन्होंने ऑस्ट़्रेलिया के 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 गेंदों में 9 चौके-4 छक्के ठोक 79 रन जड़े तो वहीं सुपर ओवर में भी गदर मचा दिया। मंधाना ने सुपर ओवर में तीन गेंदों में 13 रन ठोक डाले। उन्होंने इस दौरान पांचवीं गेंद पर ऐसा खतरनाक छक्का ठोका कि सब दंग रह गए।
Smriti Mandhana showed her brilliance in the tense Super Over 🫡#INDvAUS pic.twitter.com/y5kv5KmxmC
— Female Cricket (@imfemalecricket) December 11, 2022
Enjoy करे थोड़ा सा
Super over में ye shot pic.twitter.com/LMDyxXjfu5
— अमन हिन्दू ( चौबे जी) (@Aman_SRT_24) December 11, 2022
ग्राहम की बॉल पर मंधाना ने बल्ले का मुंह खोला और वाइड लॉन्ग ऑफ की ओर धमाकेदार छक्का ठोक डाला। स्मृति की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने सुपर ओवर में 20 रन बनाए। रिचा घोष ने दो गेंदों में एक छक्का ठोक 6 रन बनाए। जबकि हरमनप्रीत कौर ने एक रन बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 16 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज कर महिला क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। मंधाना को उनकी परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: