Kevin O’Brien: आयरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने संन्यास की घोषणा की है। केविन ओ ब्रायन ने लिखा कि ‘मैंने आयरलैंड के लिए खेलने के हर मिनट का आनंद लिया है। मैदान पर कई दोस्त बनाए हैं और मेरे पास राष्ट्रीय टीम के साथ खेलने की बहुत सारी सुखद यादें हैं।’
केविन ओ ब्रायन ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें आगामी टी20 विश्व कप में खेलने के बाद संन्यास लेने की उम्मीद की थी, लेकिन अवसरों की कमी के कारण उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। 2006 में आयरलैंड के लिए पहला मैच खेलने वाले ब्रायन ने अपने 16 साल के करियर में कई बेहतरीन पारियां खेली। उन्होंने दो बार इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया।
और पढ़िए – Asia Cup 2022: PAK के खिलाफ नहीं चलता रोहित का बल्ला, आंकड़े हैं शर्मनाक, दो बार तो 0 पर हुए आउट
अभी संन्यास नहीं लेना चाहते थे केविन ओ ब्रायन
केविन ओ ब्रायन ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, ‘आज मैं अपने देश के लिए 16 साल और 389 मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। मुझे ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में अपना करियर खत्म करने की उम्मीद थी, लेकिन पिछले साल के विश्व कप के बाद से आयरिश टीम के लिए नहीं चुना गया, मुझे लगता है चयनकर्ता और प्रबंधन आगे बढ़ चुके हैं।’
वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड
जून 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल मैच के साथ अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले केविन ओ ब्रायन के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने मार्च 2011 में अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप में ब्रायन ने महज 50 गेंदों पर सेंचुरी ठो दी थी, जो आज भी आईसीसी वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी है।
और पढ़िए – Suryakumar Yadav ने खरीदी मर्सिडीज की ये महंगी कार, जानें कीमत और खासियत
13 चौके और छह छक्के लगाए थे
केविन ओ ब्रायन ने 113 रनों की अपनी शानदार मैच विजयी पारी के दौरान 13 चौके और छह छक्के लगाए थे। इस दौरान उन्होंने महज 50 गेंदों में शतक पूरा किया था। इसी पारी के दम पर आयरलैंड ने विशाल 328 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया और इंग्लैंड को हरा दिया था।
2021 में खेला था आखिरी मैच
केविन ओ ब्रायन ने आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था। ये मुकाबला टी20 विश्व कप 2021 में खेला गया था। जिसमें आयरलैंड को नामीबिया के खिलाफ अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा था। संयोग से वह मुकाबला केविनओ ब्रायन का आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हुआ।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines