नई दिल्ली: ईरानी ट्रॉफी का आगाज हो गया है। रेस्ट ऑफ इंडिया और सौराष्ट्र की टीमें आमने-सामने हैं। पहले दिन ही रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की और सौराष्ट्र को सिर्फ 98 रनों पर समेट दिया। सौराष्ट्र की टीम पर उमरान मलिक तूफान बनकर टूटे। उन्होंने अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को डराया। मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जबकि उमरान मलिक ने 3 बैटर्स को आउट किया।
अभी पढ़ें – IND vs SA 2nd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 आज, फ्री में ऐसे देखें पूरा मैच
उमरान मलिक की तूफानी गेंदबाजी
मैच के पहले दिन तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने कहर मचाया। अपनी रफ्तार और स्विंग होती गेंदों से बल्लेबाजो को खूब छकाया। 5 ओवरों की गेंदबाजी में तीन विकेट लिए। चर्चा उमरान की एक यॉर्कर की हो रही है। तेज रफ्तार से गेंद फेंकने वाले उमरान मलिक की ये गेंद हवा में लहराई और ऑफ स्टंप ले उड़ी। उमरान मलिक इरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए अपने प्रदर्शन से गहरी छाप छोड़ी है।
https://twitter.com/Ld30972553/status/1576115262612336640
बैकअप प्लान का हिसा हैं उमरान मलिक
उमरान मलिक के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर है। कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की जगह उमरान मलिक को टी20 वर्ल्ड कप टीम में मौका दिया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है। अभी बुमराह पूरी तरह टी-20 वर्ल्डकप से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन बीसीसीआई ने बैकअप प्लान बना लिया है। माना जा रहा है कि मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को रिजर्व प्लेयर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा।
अभी पढ़ें – विनय कुमार की बॉल ने उगली आग, हवा में गुलाटी मार उड़ गया सनथ जयसूर्या का स्टंप, देखें वीडियो
सौराष्ट्र की टीम के किसी भी बैटर नहीं दिखाई दिलेरी
रेस्ट ऑफ इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पारी के तीसरे ओवर में स्नेल पटेल और चिराग जानी को आउट कर सौराष्ट्र को बैक टू बैक दो झटके दिए। अनुभवी चेतेश्वर पुजारा भी बल्ले से कमाल नहीं कर पाए। सौराष्ट्र ने मात्र 30 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए थे। टीम के टॉप 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। निचले क्रम से अर्पित वासवदा ने 22 और धर्मेंद्रसिंह जडेजा 28 रन बनाकर कुछ देर रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों के आगे संघर्ष किया, मगर वह जल्द ही उनके विकेट का पत्न हो गया। चेतेन सकारिय अंत तक 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines