---विज्ञापन---

विनय कुमार की बॉल ने उगली आग, हवा में गुलाटी मार उड़ गया सनथ जयसूर्या का स्टंप, देखें वीडियो

रायपुर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच शनिवार को रायपुर में फाइनल मुकाबला खेला गया। इस सीरीज में दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स ने हिस्सा लिया है। सचिन तेंदुलकर की टीम इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हु़ए 20 ओवर में 195 रन बनाए। नमन ओझा […]

---विज्ञापन---

रायपुर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच शनिवार को रायपुर में फाइनल मुकाबला खेला गया। इस सीरीज में दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स ने हिस्सा लिया है। सचिन तेंदुलकर की टीम इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हु़ए 20 ओवर में 195 रन बनाए। नमन ओझा ने शानदार सेंचुरी जड़कर क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही लूट ली। नमन की तूफानी पारी के बाद इंडिया लीजेंड्स के गेंदबाज विनय कुमार ने गदर मचा दिया।

अभी पढ़ें Indonesia: कब्रगाह बना फुटबॉल मैदान, फैंस ने खेला मौत का खेल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

कई फीट दूर जा गिरा स्टंप 

विनय कुमार ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका लीजेंड्स के ओपनर और दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का इस तरह स्टंप उड़ाया कि वे दंग रह गए। 5 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे जयसूर्या एक चौका जमा चुके थे और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ले जाने की कोशिश में जुटे थे।

---विज्ञापन---

ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए विनय कुमार ने जैसे ही दूसरे ओवर की तीसरी गेंद फेंकी जयसूर्या ने इसे अक्रॉस द लाइन खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल उनका ऑफ स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि ऑफ स्टंप उड़कर हवा में गुलाटी मारता हुआ कई फीट दूर जा गिरा।

अभी पढ़ें 43 साल के Chris Gayle का मैदान पर तूफान, 12 बाउंड्री लगाकर उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, देखें VIDEO

---विज्ञापन---

विनय कुमार की तूफानी गेंदबाजी देख इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर खुश हो गए। विनय कुमार ने शुरुआती दो ओवर में 16 रन देकर एक विकेट चटकाया। विनय कुमार के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने इंडिया के लिए 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले। 9 टी 20 में उन्होंने 10 और 31 वनडे में 38 विकेट चटकाए।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 01, 2022 11:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola