Irani Trophy: सरफराज खान नाम का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। घरेलू क्रिकेट में सरफराज का बल्ला आग उगल रहा है। ईरानी कप में सरफराज खान ने शनिवार को एक और तूफानी शतक जड़ा। वो 125 रन बनाकर नाबाद हैं। अपनी पारी में उन्होंने 19 चौके और 2 छक्के जड़े हैं। उनकी बेहतरीन पारी के दम पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है।
अभी पढ़ें – Ind vs SA: कोविड-19 से उबरकर मोहम्मद शमी ने नेट पर दिखाया दम, क्या टीम इंडिया में मिलेगी जगह? जानें
घरेलू क्रिकेट में मचाया तहलका
फर्स्ट क्लास करियर का यह उनका 10वां शतक है। सरफराज ने पिछले 6 मैचों में 4 शतक और 2 अर्धशतक ठोके हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों की झड़ी लगा दी है। सरफराज खान ने इससे पहले हाल ही में दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में भी नाबाद 127 रनों की पारी खेली थी। सरफराज खान को कभी भी टीम इंडिया का कॉल आ सकता है। उन्हें अभी तक टीम इंडिया में एक भी मौका नहीं मिला है। इस शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में पहला मौका दिया जा सकता है।
सर डॉन ब्रैडमैन से होती है तुलना
रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के 6 मैचों में 122.75 के औसत सबसे ज्यादा 982 रन बनाए। सरफराज ने इस दौरान 4 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज ने अब तक 80 के ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में 2000 से ज्यादा रन बनाने के बाद उनसे बेहतर औसत सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन का ही है। वहीं, वे रणजी ट्रॉफी के इतिहास के मात्र तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने थे जिसने दो सीजन में 900 रनों का आंकड़ा पार किया।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट सरफराज खान बेहतर फिलहाल कोई बल्लेबाज नहीं है। सिर्फ दिग्गज डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। 24 साल के सरफराज खान ने अब तक 28 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। 28 फर्स्ट क्लास की 42 इनिंग में उन्होंने 79.71 की औसत से 2790 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास करियर में उनका बेस्ट स्कोर 301 रन है।
अभी पढ़ें – Women’s Asia cup 2022: सिर्फ 9 ओवर में ही जीता पाकिस्तान, मलेशिया के 5 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता
सौराष्ट्र ने टेके घूटने
ईरानी कप 2022 में रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। मुकेश कुमार, कुलदीप सेन और उमरान मलिक की गेंदबाजी के आगे सौराष्ट्र की टीम बिखर गई और महज 98 रन पर ढेर हो गई। धमेंद्र सिंह जडेजा ने 28 रन और अर्पित वासावडा ने 22 रन का योगदान दिया। मुकेश कुमार ने चार विकेट लिए, वहीं कुलदीप सेन और उमरान मलिक को तीन-तीन विकेट मिले।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines