हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Irani Trophy 2022: रेस्ट ऑफ इंडिया ने सौराष्ट्र को 8 विकेट से हराया, इस खिलाड़ी ने किया दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
IRANI Trophy 2022

Irani Trophy 2022: तीन साल बाद लौटे घरेलू टूर्नामेंट ईरानी कप के फाइनल में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सौराष्ट्र को 8 विकेट से मात दे दी। इसके साथ ही शेष भारत ने 29वीं बार इस कप पर अपना हाथ जमाया। पिछली बार जब 2019 में यह टूर्नामेंट हुआ था तो विदर्भ की टीम ने शेष भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस मैच में गेंदबाज़ मुकेश शर्मा और कुलदीप सैन ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौका दिया और खुब तारीफें बटोरी।

अभी पढ़ें – IND Vs SA: इंदौर में मिलर बने ‘किलर’ छक्कों की लगाई हैट्रिक, 1 तो स्टेडियम के पार जा गिरा, देखें

इस मैच में पहली पारी में सौराष्ट्र की टीम मात्र 98 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में शेष भारत ने 374 रन बनाए और 276 रनों की लीड ली। इसके बाद दूसरी पारी में सौराष्ट्र के बल्लेबाजों ने थोड़ी लय पकड़ी और निचले क्रम की बदौलत स्कोर 380 तक गया और वह पारी की हार से बच गए। इसके बाद शेष भारत को चौथे दिन मिला 105 रनों का लक्ष्य जो उन्होंने महज दो विकेट गंवाते हुए आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज कुलदीप सेन ने 8 विकेट लिए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs SA 3rd T20: इंदौर में साउथ अफ्रीका ने दिखाया दम, सीरीज 2-1 से टीम इंडिया के नाम

 

कुलदीप सेन और सरफराज खान ने ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी

तीन साल बाद हो रहे ईरानी कप के फाइनल मैच में कुलदीप सेन ने बड़े बड़े खिलाड़ियों के विकेट झटके और कई बाउंसर भी डालीं। उन्होंने सौराष्ट्र की दूसरी पारी में 5 विकेट लिए और सभी बडे़ बल्लेबाज़ों को ढेर कर दिया। वहीं मैच में सरफराज खान ने भी जलवे बिखेरे और 138 रनों की शतकीय पारी खेली और सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खीचा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola