IND vs SA 3rd T20: इंदौर में साउथ अफ्रीका ने दिखाया दम, सीरीज 2-1 से टीम इंडिया के नाम
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA 3rd T20
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA 3rd T20
IND vs SA 3rd T20 live: तीसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 49 रनों से हरा दिया है। हालांकि, सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली है। तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया 18.3 ओवरों में 178 रन बनाकर आलआउट हो गई।
अभी पढ़ें – ‘सूर्या की फॉर्म हमारे लिए बड़ी चिंता…’ ये क्या बोल गए कप्तान रोहित शर्मा, देखें वीडियो
टीम इंडिया के लिए दिनेश कार्तिक ने 46 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए, जबकि सूर्या भी आज कमाल नहीं दिखा सके और 8 रन बनाकर आउट हुए।
South Africa pick up the consolation win, and they win big 💪 #INDvSA
— Cricinfo (@cricinfo) October 4, 2022
इससे पहले साउथ अफ्रीका के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राइली रूसो ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 48 बॉल पर 100 रन की पारी खेली।
वहीं, क्विंटन डिकॉक ने 43 बॉल में 68 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में मिलर ने 5 गेंद पर 19 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 227 रनों तक पहुंचा या था। उन्होंने अंतिम ओवर में छक्कों की हैट्रिक जड़ी थी।
3RD T20I. South Africa Won by 49 Run(s) https://t.co/m8hIQQrQlT #INDvSA @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) October 4, 2022
लाइव अपडेट के लिए बने रहिए…
15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 142/8 है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए थे, इसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। जीत के लिए अब 30 गेंद पर चाहिए 86 रनों की जरूरत है।
Deepak Chahar's entertaining innings comes to an end
A 17-ball 31 from him #INDvSA
— Cricinfo (@cricinfo) October 4, 2022
टीम इंडिया ने तीसरे टी 20 मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर मेहमान टीम साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले 2 मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। आज नजरें क्लीन स्वीप करने पर होंगी।
No SKY show tonight and India are 86-5!
#INDvSA— Cricinfo (@cricinfo) October 4, 2022
Quinton de Kock's 13th T20I fifty comes in 33 balls 🔥#INDvSA
— Cricinfo (@cricinfo) October 4, 2022
प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। विराट कोहली, अर्शदीप सिंह और केएल राहुल प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। इन तीनों की जगह श्रेयस अय्यर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को मौका मिला है।
QDK and Rossouw are going at 11 an over together 🔥#INDvSA
— Cricinfo (@cricinfo) October 4, 2022
यह मैच मध्यप्रदेश के इंदौर स्थिति होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। होल्कर देश के सबसे छोटे क्रिकेट ग्राउंड में से एक है। यहां पिच आम तौर पर फ्लैट रहती है और यहां खूब चौके-छक्के लगते हैं। एक बार फिर हमें हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Captain Rohit Sharma wins the toss and elects to bowl first in the final T20I.
Three changes for #TeamIndia in the Playing XI
Live – https://t.co/dpI1gl5uwA #INDvSA @mastercardindia pic.twitter.com/gq4Ybx4n6V
— BCCI (@BCCI) October 4, 2022
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
रोहित शर्मा (c), ऋषभ पंत (w), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
अभी पढ़ें – AUS vs WI: काइल मेयर्स ने बैक फुट पंच लगाकर ठोका छक्का, गिलक्रिस्ट बोले- बहुत देखे ऐसा नहीं देखा
We can expect another run-fest this evening #INDvSA https://t.co/8yp8kBKBcv
— Cricinfo (@cricinfo) October 4, 2022
तीन मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार अपने घर में टी20 सीरीज जीती है। टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल और विराट कोहली को आज के मैच के लिए आराम दिया गया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: