हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL Longest Six: 112 मीटर का छक्का मार जोस बटलर पहुंचे दूसरे स्थान पर, जानें पहले पर कौन

विज्ञापन

IPL Longest Six: आईपीएल 2023 का रोमांच चरम पर है। हर एक मैच कमाल का हो रहा है। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ कमाल के शॉट लगे। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में जोस बटलर ने आईपीएल में अपना सबसे लंबा छक्का लगा दिया है। बटलर ने 112 मीटर का छक्का मारा। उनका यह सिक्सर आईपीएल 2023 का दूसरा सबसे लंबा छक्का भी रहा।

और पढ़िए – IPL 2023: ‘अगले मैच में भी जगह पक्की…’, फिर फेल हुए पराग, फैंस का फूटा गुस्सा 

जोस बटलर गगनचुंबी छक्का 

जोस बटलर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पारी के पांचवें ओवर में यह गगनचुंबी छक्का लगाया। गेंदबाज युद्धवीर सिंह चरक के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर बटलर ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का मारा। इस आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के नाम है। फाफ डु प्लेसिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 115 मीटर का छक्का लगाया था।

 

आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड एल्बी मॉर्केल के नाम है जिन्होंने पहले सीजन यानी 2008 में सीएसके के लिए 125 मीटर का छक्का जड़ा था। उनके बाद प्रवीण कुमार ने 2011 में 124 मीटर का छक्का लगाया था।

विज्ञापन

IPL 2023 के 5 सबसे लंबे छक्के

फाफ डु प्लेसिस- 112 मीटर
जोस बटलर -112 मीटर
शिवम दुबे- 111 मीटर
केएल राहुल-102 मीटर
शिवम दुबे-102 मीटर

और पढ़िए – IPL 2023: लखनऊ की टीम में क्यों नहीं खेल रहे क्विंटन डी कॉक? केएल राहुल ने बताई वजह

विज्ञापन

IPL इतिहास के 10 सबसे लंबे छक्के

एल्बी मोर्केल -125 मीटर
प्रवीण कुमार -124 मीटर
एडम गिलक्रिस्ट- 122 मीटर
रॉबिन उथप्पा- 120 मीटर
क्रिस गेल -119 मीटर
युवराज सिंह- 119 मीटर
रॉस टेलर- 119 मीटर
बेन कटिंग- 117 मीटर
गौतम गंभीर- 117 मीटर
लियाम लिविंगस्टोन- 117 मीटर

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola