Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
RR vs LSG, IPL 2023: आईपीएल में बुधवार के मैच में लखनऊ सुपरजांयट्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। रोमंचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 155 रन का टारगेट सेट किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान यह मैच आसानी से जीत लेगा। लेकिन आखिरी के बल्लेबाज फेल हो गए। इस मैच में राजस्थान टीम के रियान पराग को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
रियान पराग का बल्ला लंबे वक्त से खामोश है। जो रूट जैसे खिलाड़ी के रहते रियान को प्लेइंग 11 में जगह मिल रही है। जिसकी काफी आलोचना हो रही है। रियान ने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए थे। सोशल मीडिया पर रियान पराग को लेकर मजेदार मीम्स शेयर किए जा रहे हैं।
https://twitter.com/royals_hu/status/1648637025048842241?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1648637025048842241%7Ctwgr%5Ee7e19209406348019483cba7105cddf258dfefbe%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fipl-2023%2Fstory%2Friyan-parag-troll-after-lucknow-super-giants-beat-rajasthan-royals-ipl-2023-rr-vs-lsg-match-updates-devdutt-padikkal-tspo-1678465-2023-04-20
दरअसल मैच जब फंसा तो राजस्थान को आखिर में 30 गेंदों पर 51 रनों की जरूरत थी। उस वक्त देवदत्त पडिक्कल और रियान पराग क्रीज पर थे। दोनों से तेजी से रन की उम्मीद थी। लेकिन दोनों ने निराश किया। पडिक्कल ने 21 गेंद में 26 और पराग ने 12 में 15 रन बनाए। बात दें कि राजस्थान टीम एक सीजन के लिए पराग को 3.80 करोड़ रुपये दे रही है। सोशल मीडिया फैन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के रिंकू सिंह से पराग की तुलना कर दी।
https://twitter.com/GaurangBhardwa1/status/1648745064284446720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1648745064284446720%7Ctwgr%5Ee7e19209406348019483cba7105cddf258dfefbe%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fipl-2023%2Fstory%2Friyan-parag-troll-after-lucknow-super-giants-beat-rajasthan-royals-ipl-2023-rr-vs-lsg-match-updates-devdutt-padikkal-tspo-1678465-2023-04-20
Riyan Parag in his last 36 IPL innings –
Runs: 401
Avg: 13.36
SR: 122.25
Ducks: 3If "nepotism" had a face! pic.twitter.com/xG5CxCpTYn
— Rᴀɪᴋᴀᴛ (@OverMidWicket) April 16, 2023
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में राजस्थान के बल्लेबाज 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन ही बना सके। कप्तान केएल राहुल 39 रन की पारी खेली।
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।