IPL Auction 2023: आईपीएल नीलामी में अनकैप्ड प्लेयर्स के ऊपर पैसों की बारिश हुई है। बिहार के लाल मुकेश कुमार करोड़पति बन गए हैं। मुकेश को अपने बेस प्राइस से 27 गुना ज्यादा कीमत पर दिल्ली ने खरीदा है। मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्हें दिल्ली कैप्टिल्स ने 5.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है।
बांग्लादेश में काटा गदर
बांग्लादेश ए और भारत ए की टीम के बीच खेले गए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार प्रभावित किया था। मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवर में 6 विकेट चटकाथे। उन्होंने 40 रन दिए और 5 मेडिन ओवर फेंके। मुकेश ने अपनी गेंदबाजी से इस कदर कहर बरपाया कि बांग्लादेश के बल्लेबाज देखते ही रह गए। मुकेश कुमार बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। क्रिकेट के लिए उन्हें अपना घर और प्रदेश तक छोड़ना पड़ा। उनके दिवंगत पिता कोलकाता में ऑटो चलाते थे। पिता चाहते थे कि बेटा उनकी आमदनी में हाथ बंटाए, लेकिन मुकेश के सपने अलग थे। उन्होंने 20 की उम्र में क्रिकेट को प्रोफेशनल तरीके से शुरू कर दिया था।
और पढ़िए – IPL Auction 2023: कैमरून ग्रीन पर मुंबई ने क्यों लुटा दिए 17.50 करोड़ रुपये, ये है सबसे बड़ी वजह
Team India में हुआ था चयन
साउथ अफ्रीका के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज में मुकेश कुमार का चयन Team India में हुआ था। लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मुकेश बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन खेलते बंगाल के लिए हैं। मुकेश कुमार बंगाल से रणजी क्रिकेट खेलते हैं। बिहार में खेल और खेल मैदान के क्या हालत है ये किसी से छिपा नहीं है। बिहार में क्रिकेट क्या किसी खेल के लिए सही माहौल नहीं होने के बाद वह पश्चिम बंगाल चले गए। वहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।
पिता को काबिलियत पर था शक
टीम इंडिया में चयन के बाद मुकेश ने राजकोट से पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा था कि मैं बहुत भावुक हो गया। सब धुंधला था। मैं केवल अपने दिवंगत पिता काशी नाथ सिंह का चेहरा याद कर सकता हूं। जब तक मैंने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी नहीं खेली, पिताजी को कभी नहीं लगा कि मैं पेशेवर रूप से इसमें अपना करियर बना सकता हूं। उनको शक था कि मैं काबिल हूं भी या नहीं।
और पढ़िए –IPL auction: आईपीएल 2023 में इस देश के खिलाड़ियों का जलवा, ले उड़े करोड़ों रुपए
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines