IPL 2023: तिलक वर्मा ने मुंबई का बदला मोहली में ले लिया है। 22 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में थे खेले गए मैच में अर्शदीप सिंह ने मुंबई के बल्लेबाजों को परेशान किया था। उस मुकाबले के आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंदों पर दो स्टंप्स तोड़ दिये। पहले उन्होंने तिलक वर्मा और फिर नेहाल बढ़ेरा को बोल्ड किया। पंजाब 13 रनों से मुकाबला जीत गई थी।
तिलक वर्मा ने लिए अर्शदीप से बदला
जब दूसरी बार ये दोनों टीम आमने-सामने आई तो तिलक वर्मा ने उस मैच का बदला लिया। पंजाब के दिए 215 रन के लक्ष्य को मुंबई ने 18।5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 75 रन जड़ने वाले इशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे, मगर एक हीरो तिलक भी रहे, जिन्होंने 10 गेंदों पर नाबाद 26 रन ठोके। तिलक वर्मा 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रीज पर उतरे। सामने गेंदबाज अर्शदीप सिंह ही थे। मुंबई को जीत के लिए 37 रनों की जरूरत थी।
अर्शदीप ने दो डॉट गेंदें डालीं। लेकिन अगली गेंद पर तिलक ने छक्का मार दिया। फिर अर्शदीप ने यॉर्कर मारने की कोशिश की लेकिन तिलक तैयार थे। उन्होंने गेंद को शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से स्कूप कर चौका बटोरा। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का मारा और मैच को पूरी तरह मुंबई की तरफ मोड़ दिया।
102 मीटर लंबा छक्का
19वें ओवर में अर्शदीप सिंह एक बार फिर गेंदबाजी करने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा स्ट्राइक पर आए। मुंबई को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। तिलक वर्मा ने सामने की तरफ 102 मीटर लंबा छक्का मारकर मुंबई को रिकॉर्ड जीत दिला दी। अर्शदीप ने 3.5 ओवर में 66 रन खर्च किए।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
332 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines