आईपीएल 2023 में Punjab Kings से होगी कप्तान मयंक की छुट्टी? टीम की तरफ से आया ये बड़ा बयान

IPL 2023 Punjab Kings new captain

IPL 2023 Punjab Kings new captain

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से मयंक अग्रवाल को लेकर चल रही अफवाहों पर टीम Punjab Kings की तरफ से बड़ा बयान आया है। पंजाब किंग्स ने साफ किया है कि जिस भी तरह की खबरें चल रही हैं, वह सब निराधार हैं। टीम का आधिकारिक रुख बिल्कुल साफ है और वह अपने खिलाड़ियों के साथ है।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने अपने बयान में लिखा है कि, ‘एक स्पोर्ट्स वेबसाइट द्वारा पंजाब किंग्स की कप्तानी को लेकर खबर छापी गई है, हम साफ करना चाहते हैं कि पंजाब किंग्स के किसी भी सदस्य ने इस तरह का बयान नहीं दिया है’।

विज्ञापन

विज्ञापन

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 को लेकर मयंक अग्रवाल से जुड़ी एक अफवाह फैली थी टीम उनसे कप्तानी छीन सकती है। मयंक को टीम से हटाने तक की खबरें चली थीं। जिन पर अब पूरी तरह विराम लग चुका है। मयंक से पहले खबर आई थी कि पंजाब किंग्स अपने कोच अनिल कुंबले से भी नाता तोड़ सकती है और नए कोच को नियुक्त कर सकती है।

विज्ञापन

सिर्फ मयंक को किया था रिटेन

साल 2022 में खेले गए आईपीएल से पहले जो मेगा ऑक्शन हुआ था, उसमें पंजाब किंग्स ने पूरी टीम बदल ली थी, लेकिन सिर्फ मयंक अग्रवाल को रिटेन किया था और उन्हें अपना कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन पंजाब किंग्स इस इस बार प्लेऑफ में पहुंच नहीं पाई थी।

बतौर कप्तान फ्लॉप हुए हैं मयंक अग्रवाल

दरअसल, पिछले सीजन बतौर कप्तान मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन शानदार नहीं रहा था। जिसके बाद उनको लेकर एक रिपोर्ट छपी थी कि आने वाले सीजन में वह टीम की कप्तानी नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करना होगा। इसी रिपोर्ट का पंजाब किंग्स ने खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ