IPL 2023 Play Offs: आईपीएल 2023 प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई। चार टीमें प्लेऑफ खेलेंगी। मौजूदा चैंपियन गुजरात ने बेंगलुरु को हराकर एक बार फिर से ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया। करो या मरो मुकाबले में कोहली की विराट पारी के बाद भी आरसीबी की टीम हार गई। आरसीबी की हार का फायदा मुंबई इंडियंस को हुआ और उसने अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई।
गुजरात बनाम चेन्नई
प्लेऑफ में गुजरात, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई की टीम हैं। गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रही। उसने 14 में से 10 मैच जीते। गुजरात 20 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आठ-आठ मैच जीते। दोनों के बीच एक मैच रद्द हुआ था। इस तरह चेन्नई और लखनऊ के 17-17 अंक रहे। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर चेन्नई दूसरे स्थान पर रही। वहीं, लखनऊ को तीसरा पायदान मिला। मुंबई को आठ जीत से 16 अंक मिले। वह चौथे नंबर पर रही।
और पढ़िए – Babar Azam को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, अधिकारियों ने रोका और….
क्वालिफायर जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी
प्लेऑफ के फॉर्मेट में पहले क्वालीफायर में प्वाइंट्स टेबल पर नंबर-1 और नंबर-2 पर रहने वाला टीमें खेलती हैं। यानी की गुजरात की भिड़ंत चेन्नई से होगी। इस क्वलीफायर को जो टीम जीतती है वह सीधे फाइनल खेलती है। वहीं हारने वाली टीम बाहर नहीं होती है। इस टीम को एक और मौका मिलता है। क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम के बीच क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 की विजेता से फाइनल खेलेगी।
एलिमिनेटर में भिड़ेगी मुंबई और लखनऊ
गुजरात ने लीग स्टेज में टॉप किया है। चेन्नई दूसरे नंबर पर है। पहला ये दोनों टीमें मंगलवार 23 मई को एमए चिदम्बरम स्टेडियम में पहला क्वलीफायर मैच खेलेंगी। इसके बाद बुधवार 24 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। लखनऊ ने कोलकाता को हराकर तीसरा स्थान पक्का किया था। इस मैच में जीतने वाली टीम का मैच क्वलीफायर-1 हार गई टीम से होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines