हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2023: 'कुछ गलत कर रहा हूं...' KL Rahul ने मैच के बाद दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
kl rahul

IPL 2023: लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स पर पहली जीत हासिल की है। टीम ने राजस्थान को उसके होम ग्राउंड में 10 रन से हराया। लीग में दोनों के बीच यह तीसरा मुकाबला था। मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए केएल राहुल को चोट लगी। अपने चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि मेरी चोट ठीक है।

‘कुछ गलत कर रहा हूं’

केएल राहुल ने कहा कि मैं अपने ही साथी खिलाड़ी के एक थ्रो से टकरा गया, इसलिए स्पष्ट रूप से कप्तान के रूप में कुछ गलत कर रहा हूं। केएल को चोट 11वें ओवर में लगी थी। लेकिन कुछ देर बाद वो मैदान पर फील्डिंग करते दिखे।

और पढ़िए – IPL 2023: लखनऊ की टीम में क्यों नहीं खेल रहे क्विंटन डी कॉक? केएल राहुल ने बताई वजह

‘हमने 10 रन कम बनाए थे’

केएल राहुल ने मैच के बारे में आगे कहा ’10 ओवर के बाद मुझे और काइल को मैसेज मिला था कि इस ट्रैक पर 160 रन का टोटल अच्छा होगा। उनके पास कुछ अच्छे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने परिस्थितियों का फायदा उठाया। हम 10 रन कम बना पाए लेकिन गेंद से भरपाई कर ली। कोई ओस नहीं थी। हमने कल यहां मैच खेला और देखा कि 180 एक पार स्कोर होगा, लेकिन बोल्ट के पहले ओवर के बाद मैंने और काइल ने बातचीत की और महसूस किया कि यह 180 वाली विकेट नहीं है। गेंद थोड़ी नीची रह रही थी। इसलिए हमने पावरप्ले में खुद को समय दिया। हो सकता है कि अगर हम थोड़ा और बेहतर खेलते तो हमें 170 रन भी मिल जाते।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023: ‘अगले मैच में भी जगह पक्की…’, फिर फेल हुए पराग, फैंस का फूटा गुस्सा 

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में राजस्थान के बल्लेबाज 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन ही बना सके। कप्तान केएल राहुल 39 रन की पारी खेली।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola