IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 203 में गुरुवार को गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। राहुल तेवतिया ने चौका लगाकर गुजरात को जीत दिलाई। गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने फिफ्टी लगाई। टीम अपने दूसरे आईपीएल में अच्छा कर रही है। लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए एक बुरी खबर है। हार्दिक पर आचार संहिता का अल्लघंन का आरोप लगा है। जिसके बाद उनपर लाखों का जुर्माना लगाया गया है।
और पढ़िए – IPL 2023: चोटिल धोनी-स्टोक्स की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, अगले मैच में खेलेंगे माही?
हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना
मोहाली के IS बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। हार्दिक पर स्लो ओवर रेट का आरोप है। हार्दिक पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। स्लो ओवर रेट होने पर टीम के कप्तान पर जुर्माना लगता है।
और पढ़िए – ‘मैं वनडे विश्वकप 2023 जीतने के लिए बेताब हूं’, दोबारा न्यूजीलैंड से खेलना चाहता है ये दिग्गज
मैच के बाद खुश नहीं दिखे हार्दिक
मैच के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ज्यादा खुश नहीं दिखे। उन्होंने मैच को अंतिम ओवर तक ले जाने को लेकर टीम से नाराजगी जताई। पांड्या ने कहा कि – ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं खेल के इतना डीप ले जाने (आखिरी ओवर) की सराहना नहीं करूंगा। निश्चित तौर पर इस मैच से हमें काफी कुछ सीखने को मिला। यही खेलों की सुंदरता है, यह तब तक खत्म नहीं होता जब तक यह खत्म नहीं हो जाता। हमें ड्राइंग बोर्ड पर वापस जाने की जरूरत है।’
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए थे।टीम की ओर से मैथ्यू शॉर्ट (36) सबसे ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे। 154 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी GT टीम ने 3 विकेट खोकर ही आसान जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। PBKS की ओर से अर्शदीप, रबाडा, सैन कर्रन और हरप्रीत ने 1-1 विकेट लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines