IPL 2023: आईपीएल के 41वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में मिली हार के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि आखिरी कौन से गलती टीम पर भारी पड़ गई।
रोमांचक मैच में पंजाब के हाथों मिली हार पर एमएस धोनी ने कहा कि ‘हमें इस चीज के लिए तैयार रहना चाहिए कि क्या किया जाना है। जब हम इस मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय आखिरी के ओवरों में हम 10 से 15 रन बना सकते थे। हमारी गेंदबाजी में थोड़ा सुधार होना चाहिए। इस पिच पर धीमी गति की गेंद थोड़ा अच्छी साबित हो रही थी।
https://twitter.com/r_mithran/status/1652643815751323657?s=20
हमें पहले 6 ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करनी चाहिए थी
सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि 200 का स्कोर इस पिच पर काफी बेहतर था। हमने मैच में 2 ओवर काफी खराब गेंदबाजी की। हम जानते थे कि हालात अच्छे हैं, लेकिन इसके बावजूद हमने गेंदबाजी अच्छी नहीं की। पथिराना ने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की। हमें इस मैच में पहले 6 ओवरों में और अच्छी गेंदबाजी करनी चाहिए थी।
और पढ़िए – India Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 5874 नए केस, एक्टिव मामले 50000 के नीचे
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। इस बड़े टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब ने आखिरी बॉल पर 3 रन लेकर मैच जीत लिया। एक वक्त मैच में पिछड़ चुकी पंजाब के लिए लियम लिविंगस्टन ने 24 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। यहीं से पंजाब ने मैच में वापसी की। आखिरी ओवर में 9 रनों की दरकार थी, जिसे सिकंदर रजा ने पूरा कर दिया। इस जीत के साथ पंजाब अब पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines