हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

INDW vs MILYW: स्मृति मंधाना की जगह मिला मौका, मेघना ने मलेशिया का छुड़ा दिया पसीना

विज्ञापन

नई दिल्ली: विमेंस एशिया कप 2022 का 6ठां मुकाबला आज भारत और मलेशिया के बीच सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। आज स्मृति मंधाना नहीं खेल रही हैं, उनकी जगह सबबिनेनी मेघना को टीम में जगह दी गई। सबबिनेनी मेघना ने मौके का फायदा उठाया और 69 रनों की बेजोड़ पारी खेली है।

अभी पढ़ें – Team India में धमाल मचाएगा बिहार का बेटा, पिता को था काबिलियत पर शक, ऐसे मिली एंट्री

मेघना और शैफाली ने मलेशिया के गेंदबाजों को जमकर लूटा

मेघना और शैफाली ने मलेशिया के गेंदबाजों को जमकर लूटा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की। मेघना ने अपनी 69 रनों की पारी में 11 चौके और 1 छक्का जड़ा। हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं।

विज्ञापन

पहले मैच में मिली थी आसान जीत

बता दें कि टीम इंडिया यहां अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से मात देकर यहां पहुंची है, वहीं मलेशिया को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ जेमिमा रोड्रिग्स की 76 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने बोर्ड पर 150 रन लगाए थे और विपक्षी टीम को 109 रनों पर ढेर किया था।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: एडम गिलक्रिस्ट की भविष्यवाणी, ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, ये भारतीय धुरंधर भी शामिल

विज्ञापन

INDW playing XI

स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, दयालन हेमलता, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, राधा यादव

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola