IND W vs ENG W: झूलन गोस्वामी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से ली विदाई, आखिरी मैच में इमोशनल हो गईं हरमनप्रीत कौर

IND W vs ENG W jhulan goswami harmanpreet kaur

IND W vs ENG W jhulan goswami harmanpreet kaur

नई दिल्ली: भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबला स्टार गेंदबाज झूलन गोस्वामी का आखिरी इंटरनेशनल मैच रहा। उन्होंने नम आंखों से क्रिकेट के मैदान से विदाई ली। अपने आखिरी मैच में वह टॉस के दौरान मौजूद रहीं। उन्हें विदाई देते वक्त टीम की खिलाड़ी काफी इमोशनल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉर्ड्स हो गया भावुक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने झूलन गोस्वामी के टीम मेंबर्स के साथ कुछ फोटो शेयर किए हैं। इसमें झूलन के साथ हरमनप्रीत कौर दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में वह मुस्करा रही हैं, तो दूसरे में रोते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं एक फोटो में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से गले मिलते दिखाई दे रही हैं। हरमन को झूलन चुप कराते हुए दिखाई दे रही हैं। इस मोमेंट से लॉर्ड्स का पूरा माहौल भावुक हो गया।

विज्ञापन

कप्तान हरमनप्रीत कौर तो इतनी भावुक हो गईं कि फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। झूलन अपने आखिरी मैच में वह डक पर आउट हो गईं। झूलन गोस्वामी ने 19 साल की उम्र में 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 12 टेस्ट, 204 वनडे और 68 टी20 मैच खेले हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/Alyssa_Healy77/status/1573611204949712898?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

झूलन के ये आंकड़े कर देंगे हैरान
– वुमन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट- 353
– वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट- 253
– वुमन वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट- 43
– किसी महिला खिलाड़ी के सबसे ज्यादा इंटरनेशनल ओवर- 2260
– भारत के लिए टेस्ट विकेट- 44
– सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली दूसरी खिलाड़ी- 204
– दूसरा सबसे लंबा वनडे करियर- 20 साल 261 दिन
– आईसीसी वुमन प्लेयर ऑफ द ईयर- 2007
– एशिया कप विनर- 3 बार
– दो बार रनरअप मेडल- 2005 और 2007

विज्ञापन

विज्ञापन

झूलन की इस विदाई ने क्रिकेट फैंस को भी इमोशनल कर दिया है। लोगों का कहना है कि लॉर्ड्स के मैदान से 39 साल की लीजेंड की विदाई वाकई भावुक पल है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है, उसे सदियों तक याद रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ