ENG vs PAK: हेलमेट में घुस गई 150 kph की गेंद, बौखलाए अंग्रेज ने पाकिस्तानियों को जमकर कूटा, देखें वीडियो

PAk VS eng (1)

ENG vs PAK: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में मेजबान टीम की खूब पिटाई हुई। इंग्लैंड ने पिछले मैच में मिली हार का बदला ले लिया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 211 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में पाक टीम बिखर गई और सिर्फ 158 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट में जा घुसी गेंद

पाकिस्तान के गेंदबाजों को 23 साल के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने जमकर मारा। जब हैरी खेल रहे थे तब एक गेंद उनके हेलमेट में जा घुसी। पारी के 18वें ओवर में पाकिस्तान के पेसर हारिस रऊफ की एक बाउंसर उनके हेलमेट में जा लगी। 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से बॉलिंग करने वाले रऊफ अक्सर बल्लेबाजों के लिए मुसीबत पैदा करते हैं और उन्होंने ऐसा ही ब्रूक के लिए भी किया।

विज्ञापन

बौखलाए अंग्रेज ने पाकिस्तान के गेंदबाजों का खूब मारा

गेंद हेलमेट के ग्रिल से अंदर जा घुसी। हालांकि बैटर को चोट नहीं आई। इसके बाद हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के गेंदबादों को रिमांड पर ले लिया। पाकिस्तान के हर बॉलर का धुआं निकाला और सिर्फ 35 गेंदों में नाबाद 81 रन कूट दिए। अपनी पारी में ब्रूक ने 8 चौके और 5 छक्के भी जमाए। ये ब्रूक का इंग्लैंड के लिए पहला ही अर्धशथतक था।

विज्ञापन

सीरीज में आगे है इंग्लैंड

आपको बता दें कि पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच यह 7 मैच की टी-20 सीरीज़ खेली जा रही है। जिसमें इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रहा है। इंग्लैंड ने पहले मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी, दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की। अब तीसरे मैच में इंग्लैंड 63 रनों से जीत गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ