नई दिल्ली: फुटबॉल के जगत के लिए बुरी खबर है। इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा भड़क गई। हिंसा में 174 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। यहां शनिवार को खेले गए एक घरेलू फुटबॉल मैच में मौत का तांडव देखने को मिला। बताया जा रहा है कि हार के बाद गुस्साए फैंस ने मैदान में मौत का खेल खेला।
यह दर्दनाक हादसा इंडोनेशिया में ईस्ट जावा के केपंजेन शहर में हुआ, जहां घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत एक मैच खेला जा रहा था। यह मैच पेरसेबाया सुराबाया और अरेमा फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच में ऐसा उपद्रव फैला की फुटबॉल का मैदान कब्रगाह बन गया। मुकाबले को देखने के लिए करीब 40 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। मैच में पेरसेबाया ने अरेमा को 3-2 से हरा दिया था।
अभी पढ़ें – Bumrah की जगह कौन लेगा ? ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर शेन वॉटसन ने कह दी लाख टके की बात
पूर्वी जावा के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा ने कहा कि जब हारने वाली घरेलू टीम के समर्थकों ने गुस्से में शनिवार रात पूर्वी जावा प्रांत में पिच पर हमला किया, तो अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में आंसू गैस छोड़ी जिससे भगदड़ मच गई और दम घुटने के मामले सामने आए।
स्थानीय समाचार चैनलों के वीडियो फुटेज में प्रशंसकों को मलंग स्टेडियम में पिच पर दौड़ लगाते हाथापाई करते देखी जा सकती है। इसके बाद पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़े। जो तस्वीरे आई हैं वो विचलित करने वाली हैं। बच्चे-बुढ़े सभी इस दंगे में फंस गए और मारे गए।
इंडोनेशिया के मुख्य सुरक्षा मंत्री महफूद एमडी ने कहा कि दर्शकों की संख्या कंजुरुहान स्टेडियम की क्षमता से अधिक थी। उन्होंने रविवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि 38,000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले स्टेडियम के लिए 42,000 टिकट जारी किए गए हैं।
अभी पढ़ें – मैच में गेंदबाजों को कूटा, फिर कोलंबिया की बालाओं के साथ झूमते नजर आए गेल, देखें वीडियो
इस घटना के बाद लीग ने एक सप्ताह के लिए खेलों को निलंबित कर दिया है। अरेमा एफसी टीम को इस सीजन के बाकी मैचों के लिए मेजबानी करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। करीब दो दशक बाद किसी मैच में अरेमा फुटबॉल क्लब को पेरसेबाया के खिलाफ हार मिली है। शायद फैन्स इस हार को पचा नहीं सके और उपद्रव मचाते हुए स्टेडियम में घुस गए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines