Ind Vs Zim: 18 अगस्त से शुरू होने वाली इंडिया और जिम्बाब्वे सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया गया है। इस सीरीज के लिए केएल राहुल पूरी तरह फिट हो गए हैं। उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही इस दौरे पर अब शिखर धवन की जगह केएल राहुल को कप्तान नियुक्त किया गया है। धवन अब उपकप्तान की भूमिका में होंगे।
बीसीसीआई की वेबसाइट पर जारी अपडेट में बताया गया है कि मेडिकल टीम ने केएल राहुल का असेसमेंट किया है और उन्हें जिम्बाब्वे में आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने की मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया है।
हर्निया और कोविड से जूझे राहुल
आपको बता दें कि राहुल हर्निया के ऑपरेशन से उबर रहे थे। इसके बाद उन्हें कोविड हो गया था। जिसके चलते वह वेस्टइंडीज सीरीज पर एक भी मैच नहीं खेल पाए। राहुल को इससे उबरने में वक्त लग रहा था, लिहाजा उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं।
इन खिलाड़ियों को दिया गया है आराम
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को विश्राम दिया गया है। बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। इस चोट से उबरने के लिए वह 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाले एशिया कप में भी नहीं खेल पाएंगे।
और पढ़िए – रोहित का नया कीर्तिमान: ‘हिटमैन’ इस मामले में बने नंबर 1 कप्तान, धोनी-कोहली को पीछे छोड़ा
18 अगस्त को पहला वनडे
18 अगस्त को जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।
दूसरा मैच 20 अगस्त को खेला जाना है। तीसरा और अंतिम मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा। सभी तीनों मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।
जिम्बाब्वे सीरीज़ के लिए अब ये होगी भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines