नई दिल्ली। 18 अगस्त से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। इससे पहले जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के हेड कोच डैव ह्यूटन (Dave Houghton) ने भारतीय टीम को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ‘भारत हमको हल्के में नहीं ले सकता है। हम भारत को हरा सकते हैं’।
डेव ह्यूटन का बड़ा बयान
इनसाइड स्पोर्ट्स के अनुसार, जिम्बाब्वे के कोच डेव ह्यूटन ने कहा, जिम्बाब्वे टीम ने हाल के समय में क्रिकेट में प्रगति की है। हम टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर रहे हैं। जिम्बाब्वे भारत को कड़ी चुनौती पेश करेगा। भारत हमको हल्के में नहीं ले सकता है। हम भारत को हरा सकते हैं।
और पढ़िए – Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी को ‘इंडिया’ नाम से दिक्कत, पीएम मोदी से की ये अपील
‘मैं वास्तव में अच्छी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद करूंगा’
ह्यूटन ने आगे कहाकि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट और आईपीएल को देखने के बाद हम जानते हैं कि भारत शायद तीन या चार टीम रख सकता है और शायद विश्व क्रिकेट में पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे स्थान पर हो सकता है। वे हमें जो भी टीम भेजते हैं, हम जानते हैं कि वे जितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे, यह एक मजबूत और अनुभवी टीम होगी और यह हमारे लिए कठिन काम होगा। मैं वास्तव में अच्छी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद करूंगा।’
और पढ़िए – खिलाड़ियों ने मनाया आजादी का जश्न, हाथ में तिरंगा थामे दिखे कोहली-रोहित और सचिन
तीन वनडे मैच होंगे
दरअसल, जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम फिलवक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। उसने हाल ही में बांग्लादेश को वनडे और टी20 सीरीज दोनों में पटखनी दी थी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं दूसरा वनडे 20 अगस्त को और आखिरी वनडे 22 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मैच हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines