India vs West Indies: तीसरे टी-20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वेस्टइंडीज का बल्ले और गेंद के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं दिखा
तीसरे मुकाबले में मेजबान टीम दूसरे मैच के मुकाबले पीछे नजर आई। कल खेले गए मैच में मेजबान टीम का बल्ले और गेंद के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं दिखा। भारत के हाथों हार मिलने के बाद वेस्टइंडीज टीम के कप्तान निकोलस पूरन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मैच में कुछ रन कम होने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने शुरुआत में विकेट ना ले पाने का भी जिक्र किया है।
निकोलस पूरन ने बताई हार की ये वजह
मैच के बाद कप्तान पूरन ने कहा कि ‘मुझे लगा कि हमें जल्दी विकेट लेने थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमें लगा कि स्कोर अच्छा था। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। हार्दिक और अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने धीमी पिच का अच्छे से इस्तेमाल किया। अगर हम शुरूआती विकेट लेते तो शायद कुछ और बात होती। हमने बीच के ओवरों में विकेट गंवाए। साझेदारी बनाना महत्वपूर्ण था। हम मैच हार गए, लेकिन हमने कई चीजें सही की। हम 10-15 रन शार्ट थे। जल्दी विकेट मिलते तो गेम बदल सकता था।
और पढ़िए – 17 साल बाद इंग्लैंड टीम जाएगी पाकिस्तान, एशिया कप के बाद खेलेगी 7 मैचों की T20 सीरीज, जानिए शेड्यूल
तीसरे टी2- मैच का पूरा हाल
आपको बता दें कि तीसरे टी 20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाये, जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
89 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
222 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
325 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
348 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
384 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
396 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
415 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
415 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
422 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines