IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बैसेतेरे (सेंट किट्स) में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर सीरीज में लगातार दूसरी जीत पर है। उसने 29 जुलाई को त्रिनिदाद में खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम को 68 रन से हराया था।
मुकाबला भारतीय टाइमिंग के हिसाब से रात 8 बजे शुरू होना है। शाम 7:30 बजे टॉस होगा। पहली गेंद रात आठ बजे फेंकी जाएगी। डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर आप इस मैच को लाइव देख सकते हैं।
और पढ़िए – CWG 2022: ट्रैक से निकल कर दर्शक दिर्घा में घुस गए साइकलिस्ट, हो गया भयंकर हादसा, देखें वीडियो
भारतीय टीम सेंट किट्स के बस्सेटेरे में पहली बार टी20 मैच खेलेगी। वहीं वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड अच्छा है। कैरेबियाई टीम ने यहां 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में जीत दर्ज की। 2 में हार मिली और 2 मुकाबले बेनतीजा समाप्त हुए थे। ऐसे में भारत को चुनौती मिल सकती है।
आज दीपक हुड्डा को मिलेगा मौका!
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में श्रेयस अय्यर अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। जब भारतीय टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, तभी वह टीम की नाव बीच मंझधार में छोड़कर चले गए। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर स्टार ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को मौका दे सकते हैं। दीपक हुड्डा इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं और तूफानी बल्लेबाजी का नराजा पेश कर चुके हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर/दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, रवि बिश्नोई/हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
काइल मेयर्स, शमार ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, ओडीन स्मिथ, अकील हुसैन, कीमो पॉल/हेडन वॉल्श जूनियर, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मकॉए।
पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगी टीम इंडिया
सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया अगर यह मुकाबला जीत लेती है तो वह पाकिस्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। दरअसल, भारत ने वेस्टइंडीज के अब तक 21 मैच खेले हैं। इसमें उसे 14 में जीत मिली है और 6 में हार। 1 मुकाबला नो रिजल्ट रहा है। वहीं पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 मैचों में से 15 में जीत हासिल की है। तीन में उसे हार मिली और 3 मैच नो रिजल्ट रहे। अगर आज का मैच भारत जीत लेती है तो पाकिस्तान के रिकॉर्ड को बराबर कर देगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines