India vs Hong Kong: टीम इंडिया आज एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। इस जीत के बाद भले ही कप्तान रोहित शर्मा के हौसले बुलंद होंगे, लेकिन केएल राहुल की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
अभी पढ़ें – IND vs HKG: आज टीम इंडिया को बाबर से रहना होगा सावधान, मैच पलटने में है माहिर, जड़ चुका है शतक
पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल (KL Rahul) बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उन्हें तेज गेंदबाज नसीम शाह ने बोल्ड किया था। केएल राहुल इससे पहले जिंबाब्वे दौरे पर भी बल्ले से फ्लाप रहे थे। इससे पहले वेस्टइंडीज दोरे पर भी राहुल बुरी तरह फ्लॉप हुए थे।
केएल राहुल की जगह प्लेयर को मिल सकता है मौका
राहुल के आउट ऑफ फार्म में होने के चलते हांग कांग के खिलाफ केएल राहुल की जगह एक स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ ओपनिंग करने के लिए उतर सकता है। इस खिलाड़ी का नाम है ऋषभ पंत। सोशल मीडिया पर फैंस का भी यही मानना है कि लंबे समय से चोट के बाद वापसी करने वाले टीम के उपकप्तान केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जाए।
पाकिस्तान के खिलाफ नहीं मिला था मौका
ऋषभ पंत फिलहाल बहुत ही शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित ने उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया था। भारत के सामने हांग कांग की टीम कमजोर मानी जा रही है, ऐसे में रोहित शर्मा बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेंगे। यही वजह है कि ऋषभ पंत को आज मौका मिल सकता है।
ऋषभ पंत ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर दोनों जगह बल्लेबाजी कर सकते हैं
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। जब वह अपनी लय में हो तो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इस धाकड़ बल्लेबाज ने साल 2017 में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 54 टी20 खेले हैं, जिनमें 882 रन बनाए हैं। वह ओपनिंग करने के साथ वह मिडिल ऑर्डर में भी खेल चुके हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines