अब एयरलाइंस का नया कारनामा, पैरा-एथलीट सुवर्णा राज को नहीं दी व्हीलचेयर

India para-athlete Suvarna Raj: अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट सुवर्णा राज ने नई दिल्ली से चेन्नई जाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट ली थी।

India para-athlete Suvarna Raj

पैरा-एथलीट सुवर्णा राज

India para-athlete Suvarna Raj: अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट सुवर्णा राज ने इंडिगो एयरलाइंस पर व्हीलचेयर देने में आनाकानी करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को उन्होंने नई दिल्ली से चेन्नई के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट ली। इस दौरान उन्होंने 10 बार प्लेन के गेट पर प्राइवेट व्हीलचेयर देने की रिक्वेस्ट की। लेकिन एयरलाइंस ने उनकी बात नहीं सुनी।

विज्ञापन

पर्सनल व्हीलचेयर की जगह केबिन व्हीलचेयर

अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट सुवर्णा राज ने आगे कहा कि मैं लगातार खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए फ्लाइट से आती-जाती रहती हूं। लेकिन हर बार अलग-अलग एयरलाइंस में मेरे साथ ऐसा ही होता है। उनका कहना था कि जब कभी मैंने पर्सनल व्हीलचेयर की मांग की वहां केवल केबिन व्हील चेयर ही रख दी जाती हैं। जबकि यह नियम है कि आप अपनी पर्सनल व्हीलचेयर ले सकते हैं।

विज्ञापन

सुरक्षा जांच के नाम पर दुर्व्यवहार

मीडिया को दिए बयान में सुवर्णा राज ने कहा कि इंडिगो की फ्लाइट में मेरे कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी मेरा अनुरोध नहीं माना गया और मुझे पर्सनल व्हीलचेयर मुहैया नहीं करवाई गई। उनका कहना था कि सुरक्षा जांच के नाम पर उन्हें और उनके साथ खिलाड़ियों को कई बार व्हील चेयर से उठाया जाता है, जो गलत है। वह कहती हैं कि हम लोग स्मार्ट सिटी बना रहें हैं, लेकिन हम लोगों का दिमाग कब स्मार्ट होगा? हम लोग अपनी संवेदनशीलता खोते जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ