T20 World Cup 2024 Team India Match Schedule Timing for all 4 Match in USA

T20 WC 2024: विश्व कप मैचों के लिए समय का ऐलान, जानें कितने बजे से खेला जाएगा भारत का मुकाबला

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर भारत के सभी मुकाबलों के लिए टाइमिंग सामने आ गई है। चलिए बताते हैं कितने बजे से होगा भारत का मैच

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस जानना चाह रहे थे कि टी20 विश्व कप में भारत के मुकाबले कितने बजे शुरू होंगे, अब यह अपडेट सामने आ गया है। भारत टी20 विश्व कप के सभी मुकाबले यूएस में खेलना वाला है। बता दें कि सभी टीमों को टी20 विश्व कप 2024 में 4-4 लीग मैच खेलने हैं। भारत को भी 4 लीग मुकाबले खेलने हैं। चलिए आपको बताते हैं कितने बजे से शुरू होगा भारत का मैच।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 जून को भारत का पहला मैच

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत का पहला मुकाबला 4 जून को होने वाला है। इस मैच में भारत की विरोधी टीम आयरलैंड होने वाली है। इसके अलावा भारत को विश्व कप का दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। विश्व कप का तीसरा मुकाबला भारत को यूएस के खिलाफ 12 जून को खेलना है। इसके बाद भारत के लिए विश्व कप का आखिरी लीग मैच 15 जून को होने वाला है। इस मैच में भारत के सामने कनाडा की टीम होने वाली है।

विज्ञापन

कितने बजे से शुरू होगा मैच

बता दें कि भारत के फैंस को निराश होने की कोई बात नहीं है। भारत के मुकाबले भले ही यूएस में होने वाले हैं, लेकिन फिर भी मैच की टाइमिंग भारतीय फैंस के सुविधानुसार ही रखा गया है। भारत के सभी 4 लीग मुकाबले शाम के 8:00 बजे से खेले जाएंगे। ऐसे में फैंस आसानी के साथ दिनभर में अपना सारा काम खत्म कर शाम को मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। इस टूर्नामेंट में दुनियाभर की कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। विश्व कप में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि इसका फाइनल 30 जून को होने वाला है। भारत की पूरी कोशिश होगी कि जो काम आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अधूरा रह गया था, उसे पूरा किया जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ