IND-W vs PAK-W: बांग्लादेश में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia cup 2022) में आज कट्टर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। पाकिस्तान का नेतृत्व बिस्माह मरूफ कर रही हैं वहीं भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है।
इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर वापसी कर रही हैं। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रही शेफाली वर्मा को अभी भी टीम से बाहर रखा गया है। वहीं राधा यादव को स्नेह राणा की जगह टीम में रखा गया है।
भारतीय टीम का पड़ला भारी
मैच से पहले भारतीय टीम का पड़ला भारी है। एक तरफ जहां भारतीय टीम श्रीलंका, मलेशिया और यूएई के खिलाफ जीत के साथ मैदान में उतरेगी, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम थाइलैंड के सामने मिली करारी हार के साथ मैदान में उतरेगी। बता दें कि ये दोनों टीमें फिलहाल एशिया कप की पाइंट्स टेबल में टॉप 2 में हैं। जिसमें भारत तीन जीत के साथ नंबर वन पर है और पाकिस्तान दो जीत और अच्छी रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
कहां और कैसे देखें मैच
भारत बनाम पाकिस्तान का ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल या फिर Disney+hotstar पर लाइव देख सकते हैं। मुकाबला 1 बजे से शुरू होगा।
अभी पढ़ें – Mohammed Shami Video: ‘प्यार न करियो’…मोहम्मद शमी का इमोशनल वीडियो वायरल, आपने देखा क्या?
India Playing 11: स्मृति मंधाना, सब्भिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, 10 रेणुका सिंह, 11 राजेश्वरी गायकवाड़
Pakistan Playing 11: मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिदरा अमीन, बिस्माह मरूफ (कप्तान), निदा डार, आयशा नसीम, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, ऐमान अनवर, सादिया इकबाल, तुबा हसन, नशरा संधू।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines