IND vs SA ODI: हार कर भी फैंस का दिल जीत गए संजू और अय्यर, पंत अचानक होने लगे ट्रोल, जानें पूरा मामला

IND vs SA ODI, Rishabh Pant, Shreyas Iyyer, Sanju Samson

IND vs SA ODI, Rishabh Pant, Shreyas Iyyer, Sanju Samson

IND vs SA ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला गया पहला वनडे मैच साउथ अफ्रीका की टीम ने 9 रन से जीत लिया। साउथ अफ्रीका ने भारत को 40 ओवर में 250 रनों का लक्ष्य दिया, टीम इंडिया 8 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना सकी। हालांकि संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। वहीं इसी बीच अचानक रिषभ पंत ट्रोल होने लग गए।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने खेली दमदार पारी

संजू सैमसन ने 63 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के ठोक 86 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। वे अंत तक टिके रहे, हालांकि टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए फिर भी उनकी स्पिरिट ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी उनका दमदार साथ दिया और 37 गेंदो पर 50 रन बनाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं इस पारी के बाद संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने सभी का दिल जीत लिया। ट्विटर पर इसके बाद अचानक लोग रिषभ पंत को ट्रोल करने लग गए। फैंस ट्विटर पर पोल भी चला रहे हैं कि पंत या फिर संजू सैमसन इनमें से कौन है बेस्ट। वहीं फैंस का ये भी मानना है कि संजू सैनसन को भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलियां जाना चाहिए था और वर्ल्ड कप खेलना चाहिए था। बता दें कि पंत इस समय टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं. सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं रखा गया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Crickettalkss/status/1578070680545144839

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ