नई दिल्ली: भारत की तूफानी ओपनर स्मृति मंधाना क्रिकेट करियर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मंधाना ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज किया। स्मृति मंधाना ने कैंटरबरी में वनडे करियर के 3000 रन पूरे किए। इसी के साथ वह महिला एकदिवसीय मैचों में मील का पत्थर बनाने वाली पहली महिला और तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं।
अभी पढ़ें – ICC T20 Rankings: ताजा रैंकिंग में सूर्या ने बाबर आजम को पछाड़ा, पांड्या को भी मिला बड़ा फायदा
क्रिकेट सुपरस्टार मंधाना भारत की सबसे तेज महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं। उन्होंने शिखर धवन और विराट कोहली के बाद वनडे करियर में यह मुकाम हासिल किया। धवन ने जहां 72 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे किए, वहीं कोहली ने 75 पारियों में ऐसा किया। मंधाना ने कोहली से एक पारी ज्यादा लेकर 76वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ 51 गेंदों में 40 रन बनाए। भारत की स्टार क्रिकेटर मिताली राज ने 88 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।
2013 में किया था वनडे डेब्यू
बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज ने 2013 में एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने अब तक इस प्रारूप में पांच शतक और 24 अर्द्धशतक जमाए हैं। मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के बाद वह प्रारूप में 3000 रन बनाने वाली भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं। आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में 22 महिला खिलाड़ियों के पास 3000 से अधिक एकदिवसीय रन हैं, लेकिन मंधाना की तुलना में केवल दो ही तेजी से मील का पत्थर हासिल कर पाई हैं। इनमें ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क (62 पारियां) और मेग लैनिंग (64 पारियां) शामिल हैं।
मंधाना के डेब्यू के बाद सात महिला बल्लेबाजों के ज्यादा रन
वनडे में उनके डेब्यू के बाद से केवल सात महिला बल्लेबाजों ने इस प्रारूप में उनसे अधिक रन बनाए हैं। हालांकि, केवल तीन ने इस समय सीमा में महिलाओं के एकदिवसीय मैचों में 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही श्रृंखला भारत के लिए ICC महिला चैम्पियनशिप चक्र में दूसरी श्रृंखला है। टूर्नामेंट 2025 में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए योग्यता तय करेगा।
अभी पढ़ें – ICC ने किया ऐलान- इस मैदान पर खेला जाएगा ICC World Test Championship 2023 का फाइनल
मंधाना ने सीरीज की शुरुआत होव में 99 गेंदों में 91 रनों की जबरदस्त पारी से की थी। इसमें भारत को सात विकेट से जीत मिली। पिछले महीने मंधाना को पांच नए ICC 100% क्रिकेट सुपरस्टार में से एक के रूप में घोषित किया गया था। उन्होंने पाकिस्तान की फातिमा सना, ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर, इंग्लैंड की सोफिया डंकले और आयरलैंड की गैबी लुईस के साथ लिस्ट में जगह बनाई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines