2023 World Test Championship final: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। आईसीसी ने इसका ऐलान कर दिया है। इसके अलावा 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में होगा। आईसीसी ने बुधवार को इन दोनों जगहों को लेकर फाइनल मुहर लगाई है। इससे पहले साल 2021 का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथैंम्पटन में खेला गया था। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड चैंपियन बना था।

ज्योफ एलार्डिस ने क्या कहा?

आईसीसी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि उन्हें अगले दो चक्रों के फाइनल लिए दो प्रतिष्ठित मैदानों की पुष्टि करने में खुशी हो रही है। हम अगले साल के ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी द ओवल में करते हुए खुश हैं, जिसमें इतनी समृद्ध विरासत और अद्भुत माहौल है, जो कैलेंडर (मौसम और समय) पर इस तरह के महत्वपूर्ण स्थिरता के लिए आदर्श है।”

इन टीमों के बीच होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच खेला जाएगा। ये मैच जून 2023 में आयोजित हो सकता है। फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी पहले स्थान, जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है।

कब होंगे फाइनल मुकाबले?

2023 और 2025 दोनों आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तारीखों की पुष्टि जल्द हो सकती है। ओवल के मैदान पर साल 2004 और 2017 में आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जा चुका है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ