नई दिल्ली। तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान केएल राहुल ने बल्लेबाजी का फैसला किया, जो सही साबित हुआ है। पहले कप्तान केएल राहुल और शिखर धवन ने टीम को धीमी और सदी हुई शुरुआत दिलाई। राहुल ने 30 जबकि धवन ने 40 रनों का योगदान दिया।
290 रनों का टारगेट
टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर 289 रन बोर्ड पर लगाए हैं। अगर जिम्बाब्वे को ये मैच जीतना है तो उसे 290 रन बनाने होंगे। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवान्स ने सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ियों को चलता किया।
अभी पढ़ें – Cristiano Ronaldo: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रेप केस, मॉडल ने फिर दर्ज की याचिका
जब भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज आउट हो गए तो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गिल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने रनों की 97 गेंद पर 130 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को 300 रनों के करीब पहुंचाया। इस दौरान उन्हें ईशान किशन का साथ मिला। किशन ने 50 रनों की अहम पारी खेली।
गिल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। गिल ने 82 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 12 चौके शामिल रहे है। उन्होंने 93 गेंद पर 130 रनों की पारी खेली। इस दौरान 15 चौके और एक गगनचुंबी छक्का भी जड़ा।
अभी पढ़ें – फीफा बैन पर SC का बड़ा फैसला, प्रशासकों की समिति भंग की, AIFF के चुनाव टाले
आज के मैच में दो बदलाव
केएल राहुल ने तीसरे वनडे में प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। आज आवेश खान और दीपक चाहर की टीम में वापसी हुई है, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिध कृष्णा को बाहर किया गया है। आवेश खान और दीपक तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।
भारत (प्लेइंग इलेवन)
शिखर धवन, केएल राहुल (सी), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, अवेश खान।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines