---विज्ञापन---

IND vs WI T20: वेस्ट इंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तूफानी ऑलराउंडर को नहीं मिली जगह

नई दिल्ली: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार से टी 20 सीरीज की शुरुआत हुई। वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। विंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने कहा, अल्जारी जोसेफ डेब्यू कर रहे हैं और हेटमायर टीम में वापस आ गए हैं। वहीं टीम इंडिया […]

नई दिल्ली: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार से टी 20 सीरीज की शुरुआत हुई। वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। विंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने कहा, अल्जारी जोसेफ डेब्यू कर रहे हैं और हेटमायर टीम में वापस आ गए हैं।

वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ने हैरान किया है। टीम में तूफानी ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को जगह नहीं दी गई है। जबकि दीपक हुड्डा ने पिछले कई मैचों में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हम कितने खेल खेलते हैं, इस पर विचार करना महत्वपूर्ण है। वापस आना बहुत रोमांचक है। अच्छा मैदान लगता है, यह यहां का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। आसपास के प्रशंसकों को देखकर अच्छा लगा। एकदिवसीय श्रृंखला से हमारे पास कुछ अतिरिक्त खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी वापस आ गए हैं।

---विज्ञापन---

भारत की प्लेइंग इलेवन:
1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 3 श्रेयस अय्यर, 4 सूर्यकुमार यादव, 5 हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), 6 दिनेश कार्तिक, 7 रवींद्र जडेजा, 8 रवि बिश्नोई, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 आर अश्विन, 11 अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन:
1 शमर ब्रूक्स, 2 शिमरोन हेटमायर, 3 ओडियन स्मिथ, 4 काइल मेयर्स, 5 कीमो पॉल, 6 निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), 7 रोवमैन पॉवेल, 8 जेसन होल्डर, 9 ओबेद मैककॉय, 10 अकील होसेन, 11 अल्जारी जोसेफ

---विज्ञापन---
First published on: Jul 26, 2022 04:46 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola