हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs WI T20: फ्लोरिडा में भी टीम इंडिया ने फोड़ा, वेस्टइंडीज पर बनाई 3-1 की बढ़त

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 मुकाबले में 59 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही सरीजी में 3-1 से बढ़त बना ली है। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 19.1 ओवर में 132 पर रोक दिया। सीरीज में एक और मैच बाकी है। सीरीज का चौथा मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला गया।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 191 रन बनाए कप्तान रोहित शर्मा ने मात्र 16 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 33 रन कीआतिशी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने एक चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाये। दीपक हुड्डा ने 21 और ऋषभ पंत ने 31 गेंदों में छह चौकों के सहारे 44 रन, संजू सैमसन ने 23 गेंदों में नाबाद 30 और अक्षर पटेल ने आठ गेंदों में दो छक्कों के सहारे नाबाद 20 रन बनाये।

जवाब में वेस्टइंडीज 19.1 ओवर में 132 ही बना सकी। भारत की तरफ से आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बश्निोई ने दो-दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह 12 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे। वेस्टइंडीज के लिए ओबेद मकाय और अलजारी जोसफ ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola