ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद पोर्शे 911 टर्बो के मालिक बनने जा रहे हैं सूर्यकुमार यादव, जानिए कीमत
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: स्टार भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 44 गेंदों में 76 रन ठोक कोहराम मचा दिया। ओपनिंग करने उतरे सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 4 छक्के ठोके। सूर्या ने शानदार बल्लेबाजी के बाद इस खास पल को अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है।
वे जल्द ही एक लग्जरी लग्जरी स्पोर्ट्स कार के मालिक बनने जा रहे हैं। सूर्यकुमार ने एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने एक शानदार व्हाइट कार का वीडियो पोस्ट कर लिखा है- रेडी फॉर डिलीवरी। ये शानदार कार पोर्शे 911 टर्बो है। हालांकि उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है, वो ‘द डीटेलिंग गाय’ के नाम से अकाउंट पर है, जो कार डीटेलिंग वर्क करता है।

पोर्शे टर्बो की कीमत करोड़ों में
बहरहाल, इस कार की कीमत की बात करें, तो पोर्शे 911 टर्बो की एक्सशोरूम कीमत 1.50 करोड़ से लेकर 3.08 करोड़ रुपये तक है। इसकी माइलेज 9-10 और इंजन लगभग 3 हजार सीसी का है। इसकी टॉप स्पीड 308 kmph है। सूर्यकुमार यादव ऑटोमोबाइल के बड़े फैन रहे हैं। उनके पास पहले से ही कई लग्जरी कारें हैं। वह एक बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज भी रखते हैं।
Clinical performance 🇮🇳💪 pic.twitter.com/faKuDQlnLl
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) August 3, 2022
हाल के दिनों में सूर्यकुमार यादव लग्जरी कारों से रिलेटेड स्टोरीज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार यादव प्रति वर्ष 20 करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं। आईपीएल में वे मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। वह रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक थे। एमआई स्टार के पास एक लक्जरी घर भी है।

स्काई का लग्जरी कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव के पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 530डी एम स्पोर्ट, ऑडी ए6, रेंज रोवर, हुंडई आई20, फॉर्च्यूनर सहित लग्जरी कारों का एक बड़ा कलेक्शन है। इसके अलावा उनके पास Suzuki Hayabusa और Harley-Davidson जैसी स्पोर्ट्स बाइक हैं। उन्हें अक्सर मुंबई की गलियों में सवारी करते और गाड़ी चलाते हुए देखा जाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: