IND vs SL: रोहित शर्मा चोट से उबर कर मैदान में लौट आए हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया। इसके बाद ये खबरें आने लगी कि बोर्ड अब रोहित और विराट से आगे देख रही है। अटकलें लग रही हैं कि रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे और टेस्ट की कप्तानी करेंगे। इस बीच 35 वर्षीय भारतीय कप्तान ने अब श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला से पहले अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर स्थिति साफ कर दी है।
टी20 को छोड़ने का कोई इरादा नहीं: रोहित
रोहित शर्मा ने कहा है कि टी20 को छोड़ने का अभी कोई इरादा नहीं है। रोहित ने सोमवार को मीडिया से कहा “सबसे पहले, बैक-टू-बैक मैच खेलना संभव नहीं है। आपको पर्याप्त ब्रेक देने की आवश्यकता होती है। मैं निश्चित रूप से इसमें भी शामिल हूं। हमारे पास न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी 20 हैं। हम देखेंगे कि क्या होता है। आईपीएल के बाद क्या होता हैं देखते हैं। मैंने इस प्रारूप को छोड़ने का फैसला नहीं किया है।”
और पढ़िए – पहले वनडे के लिए वसीम जाफर ने चुनी Team India की प्लेइंग 11, इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं दी जगह
रोहित ने इस कारण का भी खुलासा किया कि पहले वनडे की पूर्व संध्या पर बुमराह को वनडे सीरीज से बाहर क्यों किया गया था। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह को जकड़न महसूस हुई।”
शुभमन गिल करेंगे ओपन
भारतीय कप्तान ने कहा कि गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल उनके सलामी जोड़ीदार होंगे। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम ईशान किशन की भूमिका नहीं निभा पाएंगे। हमें गिल को अच्छा मौका देना होगा।” एकदिवसीय मैचों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी वापसी हुई है। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप से पहले 10 महीने की विंडो में भारत का एकदिवसीय कैलेंडर लंबा है। इस दौरान भारत कई वनडे मैच खेलेगा। वर्ल्ड कप से पहले टीम को सही संतुलन की तलाश है।
और पढ़िए – Naseem Shah ने फेंकी तूफानी यॉर्कर…बल्लेबाज को नहीं मिला हिलने का मौका, देखें
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल , ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडेः 10 जनवरी, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
दूसरा वनडेः 12 जनवरी, ईडेन गार्डंस स्टेडियम, कोलकाता
तीसरा वनडेः 15 जनवरी, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम थिरुवनंतपुरम
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
95 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
390 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
421 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines