Ind vs SA: टी20 विश्वकप से पहले भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल हो जाने से निराश भारतीय फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल कोरोना की वजह से पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA) के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने वाले भारत के अनुभवी गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अब पूरी तरह से फीट हैं और उन्होंने प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। इसे लेकर शमी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।
अभी पढ़ें – मैच में गेंदबाजों को कूटा, फिर कोलंबिया की बालाओं के साथ झूमते नजर आए गेल, देखें वीडियो
वीडियो में दिख रहा फिटनेस का सबूत
दरअसल मोहम्मद शमी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये साफ देखा जा सकता है कि वे दूर से अपना रन अप लेकर आते हैं और गेंद सीधे मिडिल स्टंप पर हिट कर देती है। वीडियो देख कर कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि शमी इस बैक। इस पर मोहम्मद कैफ ने भी इमोजी के माध्यम से रिप्लाई किया है।
अभी पढ़ें – इस खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल के साथ क्रिकेटर Prithvi Shaw की फोटो वायरल, जानिए दोनों का क्या है रिश्ता
T20 World Cup 2022: बैक-अप खिलाड़ियों की लिस्ट में शमी का नाम
बता दें कि टी 20 वर्ल्ड कप के लिए जारी किए गए 15 सदस्यीय स्कवॉड में मोहम्मद शमी का नाम नहीं था। उन्हें स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया था। जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में उन्हें टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि मैदान पर वापसी से पहले शमी को बीसीसीआई द्वारा कोरोना संक्रमण से उबरने वाले खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य किए गए कार्डियोवासक्युलर टेस्ट को पास करना होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines