नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी 20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। सूर्या बाबर आजम को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मैदान पर 360 डिग्री बल्लेबाजी के लिए मशहूर भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब एक रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA: पहले टी 20 में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? सामने आई ये वजह
सूर्या अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के टी 20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड को तोड़ने के कगार पर हैं। बुधवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज में भारत दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है। ऐसे में सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में धवन से आगे निकल सकते हैं।
सिर्फ 8 रन की जरूरत
सूर्यकुमार को 692 रन के साथ धवन से आगे निकलने के लिए सिर्फ आठ रनों की जरूरत है, जिन्होंने 2018 में सबसे छोटे प्रारूप में 689 रन बनाए थे। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 1,326 रन के साथ टॉप पर हैं। बाबर आजम 939 रन, नीदरलैंड के मैक्स ओ’डॉड 702 रन, आयरलैंड के केविन ओ’ब्रायन 729 रन और पॉल स्टर्लिंग 748 रन के साथ इस लिस्ट में अन्य बल्लेबाज हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA: रोहित ने शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बुमराह बाहर, तूफानी गेंदबाज की वापसी
बने दुनिया के नंबर 2 टी 20 बल्लेबाज
सूर्यकुमार बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे नंबर के टी20 बल्लेबाज बन गए। अब वह केवल मोहम्मद रिजवान से पीछे हैं। रविवार को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में 36 गेंदों में 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार के अब 801 रेटिंग अंक हो गए हैं। इससे पहले सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20I में 25 गेंदों में 46 रन बनाकर बाबर को पछाड़ दिया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में शानदार शतक लगाने के बाद बाबर फिर से उनसे आगे निकल गए। अब सूर्या ने लंबी छलांग लगाकर बाबर को पीछे छोड़ दिया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines