हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA ODI: वाह क्या बॉल है! टप्पा पड़कर कहर बनी कुलदीप यादव की गेंद, खड़े ही रह गए मार्करम, देखें वीडियो

विज्ञापन
ind vs sa odi kuldeep yadav aiden markram

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। भारत की बी टीम के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में स्पिनर कुलदीप यादव और तूफानी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी का वो नजारा पेश किया कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी हुई, लेकिन शार्दुल ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर जानेमन मलान को 22 रन पर आउट कर बड़ा झटका दे दिया।

इसके बाद शार्दुल ने 15वें ओवर में कप्तान टेम्बा बावुमा को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। भारत को मिली बेहतर शुरुआत के बाद कप्तान शिखर धवन ने कुलदीप यादव को 16वां ओवर थमाया।

अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy में धमाल मचाएंगे इशांत शर्मा, दिल्ली की टीम में शामिल

विज्ञापन

कहर बरपाने के मूड में आए कुलदीप यादव 

अपना पहला ओवर डालने आए कुलदीप कहर बरपाने के मूड में थे। उनकी शानदार स्पिन गेंदों से तूफानी बल्लेबाज एडेन मार्करम बचते नजर आए, लेकिन स्पिनर ने सोच रखा था कि आज मार्करम को पवेलियन भेजकर ही दम लेना है।

अभी पढ़ें – IND vs SA 1st ODI: टॉस जीतकर धवन ने चुनी गेंदबाजी, Ruturaj गायकवाड़ का डेब्यू, देखें प्लेइंग 11

विज्ञापन

खाता भी नहीं खोल सके मार्करम को ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए कुलदीप ने जैसे ही लास्ट गेंद डाली ये टप्पा पड़ने के बाद इस तरह टर्न हुई कि विकेटों में जा घुसी। इस खतरनाक गेंद के आगे मार्करम बॉल रोकने का पोज बनाते ही रह गए। बोल्ड होने के बाद वे खड़े ही रह गए। कुलदीप की इस गेंद को समझना काफी मुश्किल था क्योंकि ये इस तरह बीट कर गई कि बल्लेबाज को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

71 रन पर गिर गए 3 विकेट 

साउथ अफ्रीका के लिए ये तीसरा झटका था। मार्करम 5 गेंद में बिना रन बनाए ही पवेलियन लौट गए। साउथ अफ्रीका के तीन विकेट 16 ओवर में 71 रन पर आउट हुए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola