नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल कम उम्र में ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना रहे हैं। गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया। Shubman Gill सबसे कम पारियों में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। शुभमन ने 10वीं पारी में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले वे 9 पारियों में 71.28 के औसत से 499 रन ठोक चुके थे। एक रन बनाते ही उन्होंने अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। हालांकि वे इस मैच में महज 3 रन बनाकर आउट हो गए।
नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ा
शुभमन ने दिग्गज क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ा। सिद्धू ने महज 11 पारियों में 500 रन का आंकड़ा पार किया था। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां ने अपनी पहली 12 पारियों में 500 रन बनाए थे। शिखर धवन, केदार जाधव और श्रेयस अय्यर ने 13वीं पारी में ये कारनामा किया था।
अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy में अपना जलवा बिखेरेंगे संजू सैमसन, इस टीम की संभालेंगे कमान
इनके नाम है सबसे तेज 1000 रन
बात की जाए वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने की, तो इसमें टॉप पर हैं फखर जमां। उन्होंने महज 18 पारियों में 1 हजार रन ठोके थे। दूसरे नंबर पर उन्हीं की टीम के इमाम उल हक हैं, जिन्होंने 19 पारियों में ये कारनामा किया था।
विराट कोहली 15वें नंबर पर
वेस्ट इंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स 21 पारियों के साथ तीसरे, इंग्लैंड के केविन पीटरसन चौथे और जॉनथन ट्रॉट पांचवें स्थान पर हैं। इंडियन बैटर्स में विराट कोहली 15वें स्थान पर हैं, जिन्होंने 24 गेंदों में 1 हजार रन पूरे किए थे। वहीं शिखर धवन 16वें नंबर पर हैं, उन्होंने भी 24 गेंदों में ये कारनामा किया था। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि शानदार औसत से बल्लेबाजी कर रहे 23 साल के शुभमन गिल कितनी तेज 1 हजार रन पूरे करते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines