IND vs SA: टीम इंडिया के लिए रांची ने महेंद्र सिंह धोनी के रूप में सबसे बड़ा सितारा दिया। अब इस शहर से एक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरा है। जिसका नाम ईशान किशन है। फिलहाल यह होनहार विकेटकीपर टीम इंडिया के लिए खेल रहा है। रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन ने तबाही मचा दी। उन्होंने साउथ अफ्रीका को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है।
शतक से चूके ईशान किशन
ईशान किशन ने अपने होम ग्राउंड जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स, रांची में जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने कुल 84 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 4 चौके और 7 छक्के उड़ाए। 93 रनों की पारी में ईशान किशन पूरी लय में दिखे, हालांकि वह शतक से चूक गए।
एक तरफ जहां मैदान पर ईशान किशन का रौद्र रूप दिखा तो वहीं मैदान के बाहर उनकी सादगी देखते ही बनती थी। क्योंकि मैच के बाद उन्होंने जो किया उसकी चर्चा तूफानी बैटिंग से कहीं ज्यादा है।
ईशान किशन की सादगी तो देखिए..
दरअसल, मैच के बाद ईशान किशन अपने चाहने वालों से मिले। इस दौरान एक महिला और पुरुष स्टाफ से भी मिले। महिला को देखते ही किशन ने उनके पैर छुए और फिर फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद जाते-जाते किशन ने पूछा कि आंटी खाना कब खिला रहीं हैं आप। कुछ इसी तरह की सादगी एमएस धोनी में पास भी है।
रांची में सबको प्यार मिलता है- ईशान किशन
ईशान किशन वापस जाते वक्त एक पेपर भी दिखाते हैं, जो उन्हें शार्दुल ठाकुर के एक फैन ने दिया था। किशन कहते हैं कि रांची में सिर्फ उन्हें नहीं हर किसी को लोग प्यार करते हैं। यह शार्दुल भाई के लिए एक फैन ने भेजा है। उसने इतना प्यार से दिया तो मैंने ले लिया। अब यह पेपर मैं शार्दुल भाई को जरूर दूंगा।
दूसरे वनडे का लेखा जोखा
दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 278 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं जवाब में भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर के नाबाद 113, ईशान किशन 93 और संजू सैमसन के नाबाद 30 रनों के दम पर यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ सीरीज भी 1-1 से बराबरी पर आ गई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines