IND vs SA Live Update: भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 16.4 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंद में 50 रन की तूफानी पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 151 का रहा। जबकि केएल राहुल के बल्ले से भी 51 रन निकले।
अभी पढ़ें – Ind Vs Sa 1st T20: 19वें ओवर का चक्कर…,अफ्रीकन बैटर ने लूटे रन, याद आए भुवनेश्वर कुमार
आज से भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मैच केरल के त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
- IND vs SA Live Update: देखें लेटेस्ट अपडेट
टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है। रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए हैं। उन्हें रबाड़ा ने डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया। फिलहाल केएल राहुल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।
- साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रन बोर्ड पर लगाए हैं।
- टीम इंडिया को जीतने के लिए 107 रन बनाने होंगे।
- साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 35 बॉल का सामना किया और 41 रन बनाए।
- वहीं, पर्नेल के बल्ले से 24 निकले और मार्करम ने 25 रन की पारी खेली।
- टीम इंडिया की धीमी शुरुआत, 1 ओवर में बने 2 रन
- टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका ने टेके घुटने, 6वां विकेट गिरा
- अभी 6 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 30 रन रन बनाए हैं।
- साउथ अफ्रीका को 5 झटके, अर्शदीप-दीपक की घातक गेंदबाजी जारी
- 2 ओवर में साउथ अफ्रीको को लगे 4 झटके, अर्शदीप ने उड़ा दिया गर्दा
- साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है। रिले रोसोव को अर्शदीप ने अर्शदीप ने ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया।
- साउथ अफ्रीका को दो बड़े झटके लगे हैं। पहले ओवर में जहां कप्तान बावुमा आउट हुए तो वहीं दूसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक को अर्शदीप ने बोल्ड किया।
टीम इंडिया में चार बदलाव हुए
टीम इंडिया में चार बदलाव हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार की जगह दीपक चाहर को मौका मिला है। जबकि हार्दिक पंड्या की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ऋषभ पंत बने हैं। वहीं स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह आर.अश्विन और अर्शदीप सिंह की भी वापसी हुई है।
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, आर.अश्विन और अर्शदीप सिंह।
अभी पढ़ें – Ind Vs Sa: बिना विकेट लिए असर छोड़ गए रविचंद्रन अश्विन, 4 ओवर में दिए मात्र 8 रन
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
रेजा हेन्ड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्तान), एडन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या, केशव महाराज।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines