नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तिरुवनन्तपुरम में सीरीज का पहला टी20 मैच खेला गया। पहले मैच में टीम इंडिया ने अफ्रीका को हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। पहला मैच गेंदबाजों का रहा। स्विंग होती गेंद बैटर्स से मुश्किल सवाल पूछ रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जो सही साबित हुई।

अभी पढ़ें – 35 साल के Suresh Raina में चीते जैसी फुर्ती, हवा में उछले और लपक लिया अविश्वसनीय कैच, देखें VIDEO

विज्ञापन

अश्विन ने छोड़ा असर

भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से हवी रहे और अफ्रीकन टीम सिर्फ 106 रन बना सकी। टीम इंडिया के बॉलर्स को विकेट मिले, लेकिन मैच में एक भी विकेट ना लेने वाले रविचंद्रन अश्विन भी छा गए। अश्विन ने चार ओवर फेंके, जिसमें मात्र 8 रन खर्च किए। उनका एक ओवर मेडन भी था। रविचंद्रन अश्विन को कोई भी विकेट नहीं मिला, लेकिन अपने कोटे की 24 बॉल में से उन्होंने 16 तो डॉट बॉल ही फेंक दी, जिससे बल्लेबाजी टीम पर दबाव बना।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने पर रविचंद्रन अश्विन ने मौके का फायदा उठाया। उन्होंने दमदार स्पेल की। आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया की टी-20 टीम में अपनी जगह बनाई थी। टीम इंडिया अब जब टी-20 वर्ल्डकप के लिए तैयार है, रवींद्र जडेजा चोटिल हैं और युजवेंद्र चहल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में अश्विन टीम इंडिया के लिए बेहतर बिकल्प बन सकते हैं।

विज्ञापन

सीरीज में 1-0 से टीम इंडिया की बढ़त

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी 20 मैच को टीम इंडिया ने विकेट से अपने नाम कर लिया है। फॉस्ट बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका की पारी को 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन के स्कोर पर ही सीमित कर दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ